फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Youth dies after being hit by train, there is uproar among family members

ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Wed, 22 Sep 2021 06:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Sep 2021 06:59 PM IST
विज्ञापन
Youth dies after being hit by train, there is uproar among family members
चंदौली। सदर कोतवाली के बिछियां गांव के समीप रेलवे ट्रैक पर बुधवार को किसी ट्रेन की चपेट में एक 42 वर्षीय युवक आ गया है। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई । घटना के बाद जुटे लोगों ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज आगे की कार्रवाई में जुट गयी। वहीं घटना की जानकारी के बाद परिजन विलाप करते हुए पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। बताते हैं कि सदर कोतवाली क्षेत्र के अमड़ा गांव निवासी अमित उर्फ मुन्ना सोनकर 45 वर्ष वाराणसी में काम करते हैं और वे घर आए हुए थे। किसी काम के सिलसिले में वह चंदौली आए थे और गांव लौटते वक्त बिछियां गांव के समीप रेलवे ट्रैक पार करने के दौरान ट्रेन की चपेट में आ गए और मौके पर ही उसकी मौत हो गयी। घटनास्थल पर जुटे लोगों ने मृतक की शिनाख्त की और परिजनों को इसकी जानकारी दी। घटना के बाद पोस्टमार्टम हाउस पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गयी। रोते बिलखते परिजन भी हाउस पहुंच गए। वहीं जिला पंचायत सदस्य दिलीप सोनकर, सुनील मौर्य ने पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दी और हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed