{"_id":"61fe5540e3f22757360af8e3","slug":"youth-damage-saraswati-idol-in-chandauli-before-worship-angry-people-protest-on-gt-road","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चंदौली: पूजा से पहले युवक ने तोड़ी प्रतिमा,आक्रोशित लोगों ने जाम किया जीटी रोड, पुलिस ने संभाला मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंदौली: पूजा से पहले युवक ने तोड़ी प्रतिमा,आक्रोशित लोगों ने जाम किया जीटी रोड, पुलिस ने संभाला मामला
Sat, 05 Feb 2022 04:15 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
Published by: उत्पल कांत
Updated Sat, 05 Feb 2022 04:15 PM IST
सार
चंदौली के मुगलचक जीटी रोड किनारे स्थापित सरस्वती पूजा पंडाल में रखी गई प्रतिमा को एक युवक ने क्षतिग्रस्त कर दिया। हंगामे और रोड जाम की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लिया।
विज्ञापन
आक्रोशित लोगों ने जाम किया जीटी रोड
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंदौली के अलीनगर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 9 मुगलचक जीटी रोड किनारे स्थापित सरस्वती पूजा पंडाल में शनिवार को एक युवक घुस गया और प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। लोगों ने जब मूर्ति को खंडित देखा तो हंगामा मच गया और देखते ही देखते बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए।
विज्ञापन
कमेटी के सदस्यों व स्थानीय लोगों ने आरोपी युवक पर कार्रवाई की मांग को लेकर जीटी रोड जाम कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तत्काल दूसरी प्रतिमा मंगाकर स्थापित कराई। इसके बाद भी लोग अपनी मांग पर अड़े रहे। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत ले लिया।
विज्ञापन
जाम की सूचना पर एसडीएम मनोज कुमार, सीओ अनिल राय एवं विधायक साधना सिंह भी मौके पहुंचीं। उनके द्वारा समझाने- बुझाने व कार्रवाई के आश्वासन पर लोग शांत हुए और जाम समाप्त हुआ। मुगलसराय कोतवाल बृजेश तिवारी, अलीनगर थाना अध्यक्ष विनय प्रताप सिंह सहित भारी पुलिस बल मौजूद रहे। पुलिस आरोपी युवक को मंदबुद्धि बता रही है।
विज्ञापन
राहगीरों को परेशानी
आक्रोशित लोगों ने जाम किया जीटी रोड
- फोटो : अमर उजाला
जीटी रोड जाम होने से राहगीरों को काफी देर तक जाम में फंसा रहना पड़ा। बहुत से लोग तो अपने रूट बदल कर अपने गंतव्य को जाने को मजबूर हुए। इस दौरान राहगीरों को काफी लंबी दूरी का सामना भी करना पड़ा।