फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Youngsters drew Shriram's tableau

नौजवानों ने निकाली श्रीराम की झांकी

Thu, 06 Aug 2020 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
Youngsters drew Shriram's tableau
कमालपुर। अयोध्या में राममंदिर के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए गए शिलान्यास के बाद बृहस्पतिवार को क्षेत्र के इनायतपुर गांव के नौजवानों ने श्रीरामचंद्र की भव्य झांकी निकाली। साथ ही गांव के राम मंदिर परिसर में सुंदरकांड का पाठ भी कराया। नौजवानों की ओर से निकाली गई भगवान श्रीराम की झांकी पूरे गांव का भ्रमण करने के बाद मंदिर पहुंचकर समाप्त हुई। यहां महिलाओं ने भगवान श्रीराम की प्रतिमा के समक्ष दीपप्रज्वलित कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
विज्ञापन

झांकी निकालने के दौरान युवा जय श्रीराम का उद्घोष करते चल रहे थे। उन्होंने कहा कि मंदिर बनने से अयोध्या का विकास होगा। साथ ही प्रदेश में पर्यटन उद्योग को बढ़ावा मिलेगा। इस मौके पर चंदन राजभर, बलवंत मौर्य, राहुल राजभर,मराछू, अंगद गोंड, प्रभु पासवान, रामहरख राजभर, राकेश, सुधार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed