{"_id":"5fe0f4138ebc3ec1042437c3","slug":"younger-brother-in-law-murdered-brother-in-law-over-illicit-relationship-chandauli-news-vns564670065","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाभी से अवैध संबंध पर छोटे साले ने जीजा की हत्या की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाभी से अवैध संबंध पर छोटे साले ने जीजा की हत्या की
विज्ञापन

18 दिसम्बर मुजफ्फरपुर बीयर मेें मिला था राजेंन्द्र पाल का शव
पुलिस ने हत्या में शामिल मुख्य आरोपी राजकुमार के दोस्त को किया गिरफ्तार
मुख्य आरोपी की तलाश में पुलिस जुटी
सचित्र
संवाद न्यूज एजेंसी
चकिया। कोतवाली क्षेत्र के मुजफ्फरपुर स्थित बीयर में उतराये मिले राजेंन्द्र पाल की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। राजेंद्र पाल हत्या के आरोप में पुलिस ने उसके छोटे साले के दोस्त बलवंत साहनी को गिरफ्तार किया है। जबकि हत्या का मुख्य आरोपी छोटा साला राजकुमार अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। यह खुलासा सोमवार को अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन अनिल कुमार एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रीति तिवारी ने संयुक्त रूप से चकिया कोतवाली परिसर में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान किया। उन्होंने बताया कि राजकुमार अपनी भाभी के साथ जीजा के अवैध संबंध को लेकर नाराज चल रहा था।
अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन अनिल कुमार ने बताया कि मिर्जापुर जनपद के जमालपुर थाना क्षेत्र के सेमरा गांव के निवासी राजेंद्र पाल का विवाह कोतवाली क्षेत्र के हेतिमपुर गांव निवासी मुन्नू पाल की बड़ी पुत्री से हुआ था। राजेन्द्र का अपने साले दिनेश की पत्नी के साथ अवैध संबंध हो गया था। इसके चलते राजेंद्र हमेशा हेतिमपुर गांव आता था। इस संबंध को लेकर दिनेश का छोटा भाई राजकुमार पाल अपने जीजा राजेंद्र से काफी नाराज रहता था। 17 दिसंबर को राजेंद्र जब हेतिमपुर गांव आया था। शाम लगभग तीन बजे बाइक से अपने घर के लिए रवाना हो गया। इसी दौरान राजकुमार और उसके मित्र बलवन्त साहनी ने राजेंद्र को खाने-पीने के बहाने उसे रोक लिया। बाद में उसे काफी शराब पिलायी और उसे लेकर मुजफ्फरपुर बीयर के ऊपर पहुंचे। दोनों ने नशे की हालत में राजेंद्र को ऊपर से जलकुंड में ढकेल दिया। राजकुमार बाइक चलाना नहीं जानता था, इसलिए बाइक का लाक तोड़कर उसे झाड़ियों में छिपा दिया। 18 दिसम्बर की सुबह मुजफ्फरपुर बीयर में उसक शव उतराया मिला था। जांच के दौरान पुलिस ने चकिया कोतवाली की पुलिस ने रविवार को बलवन्त साहनी को उसके घर मुजफ्फरपुर गांव से गिरफ्तार कर । पूछताछ के बाद पुलिस ने उसकी निशानदेही पर मृतक राजेंद्र की बाईक भी बरामद कर ली है। वहीं हत्या के मुख्य अभियुक्त राजकुमार पाल की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। इस दौरान टीम में कोतवाल रहमतुल्ला खान, एसआई अमीरूद्दीन खान, हेड कांस्टेबल चालक साधु शरण सिंह, कांस्टेबल अरूण कुमार वर्मा, अक्षय प्रताप शामिल रहे।
रिपोर्ट- शीतला राय
बाइट - 2100
संपादन - कमलजीत सिंह