फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Young women as brides

 दुल्हन के रूप में सजीं युवतियां

Mon, 20 Jun 2016 01:53 AM IST
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली Updated Mon, 20 Jun 2016 01:53 AM IST
विज्ञापन
Young women as brides
दुल्हन की वेशभूषा में सजी प्रतिभागी।
नगर स्थित ज्योति कान्वेंट स्कूल में अस्मिता नाट्य संस्थान के सहयोग से आयोजित तीस दिवसीय समर कैंप में रविवार को दुल्हन रूप सज्जा प्रतियोगिता हुई। जिसमें सुमन यादव प्रथम, आरती शर्मा द्वितीय व तृतीय स्थान पर पूजा शर्मा एवं ब्यूटी रहीं। मुख्य अतिथि सभासद सरस्वती गुप्ता ने कहा कि कैंप में आयोजित प्रतियोगिता में हिस्सा लेने से प्रतिभागियों को अपने अन्दर छिपी प्रतिभा को सामने लाने का मौका मिलता है। कहा कि कैंप में ब्यूटीशियन का कोर्स सीख रही छात्राएं इससे अपने भविष्य को संवार सकती हैं। विशिष्ट अतिथि सभासद दीपमाला गुप्ता ने कहा कि समर कैंप छुट्टियों के दौरान बच्चों के लिए एक ऐसा अवसर होता है जब वह बहुत कुछ सीख सकते हैं। इंग्लिश स्पीकिंग प्रतियोगिता में प्रकाश प्रथम, खुशी मौर्या द्वितीय, अंकित मौर्या तृतीय स्थान पर रहे। वही कम्प्यूटर नालेज प्रतियोगिता में अंकित मौर्या प्रथम, फाल्गुनी श्रीवास्तव एवं निलाक्षी, तृतीय स्थान पर तरूण रहा। 
विज्ञापन

­निर्णायक मंडल में सुमन जायसवाल व मधु सिंह रही। इस दौरान सुमन सिंह, शिवजनम गुप्ता, अमित कुमार मौर्या,  अनिल मौर्या, आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता जीके पांडेय व संचालन कृष्ण मोहन गुप्ता एवं धन्यवाद विजय ने किया। उधर भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला संघ मुगलसराय के तत्वावधान में चले रहे समर कैंप में रविवार को दुल्हन सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न युवतियों ने अपने हुनर का प्रदर्शन किया। इस दौरान साधना पाठक प्रथम, नेहा यादव द्वितीय, और नीतू कुमार तृतीय स्थान पर रही। निर्णायक मंडल में सहायक जिला सचिव श्वेता एवं जिला संगठन आयुक्त संयोगिता यादव रहीं । इस दौरान सुशांत भट्टाचार्या, रोहित, कुुमारी माधुरी, नीतू सिंह, दीपक शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed