फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Young man was coming home on Chhath, died after falling from train

Chandauli News: छठ पर घर आ रहा था युवक,ट्रेन से गिरकर मौत

Thu, 16 Nov 2023 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Nov 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
Young man was coming home on Chhath, died after falling from train
नियामताबाद। अलीनगर थाना क्षेत्र के जीवनाथपुर गांव के समीप रेलवे ट्रैक किनारे बुधवार की सुबह एक युवक की ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। वहीं सूचना मिलते ही परिजन भी अलीनगर थाने पहुंच गए।
विज्ञापन

जीवनाथपुर रेलवे ट्रैक के किनारे बुधवार की सुबह एक युवक की ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। थोड़ी देर में वहां काफी संख्या में लोग एकत्र हो गए। सूचना पर पहुंची अलीनगर पुलिस ने घटनास्थल पर जांच के बाद शव को कब्जे में लेकर थाने ले आई। वहीं मृतक के साथी भी थाने पहुंचे। मृतक की पहचान 30 वर्षीय विजय कुमार बलुआ थाना क्षेत्र के मथेला गांव निवासी के रूप में हुई है। मृतक के मित्रों ने ही उसके परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही रोते बिलखते परिजन भी अलीनगर थाने पहुंचे। परिजनों ने बताया कि चार महीना पहले अपने दोस्त के साथ बेंगलुरु में एक कंपनी में काम करने गया था। जो दिवाली पर ही घर आने वाला था। लेकिन टिकट कन्फर्म न होने के कारण दिवाली के बाद छठ पर्व पर घर आ रहा था। चार वर्ष पूर्व विजय की शादी चंदा से हुई थी। जिसे डेढ़ माह का पुत्र अविनाश है। इस बाबत अलीनगर थाना प्रभारी निरीक्षक शेषधर पाण्डेय ने बताया कि परिजनों को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed