फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Young man sleeping on the terrace shot dead

छत पर सोए युवक की गोली मार कर हत्या (संशोधित)

Wed, 15 Jun 2022 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jun 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Young man sleeping on the terrace shot dead
ताराजीवनपुर / पीडीडीयू नगर। अलीनगर थाना के गंजख्वाजा गांव में छत पर सोए युवक की सोमवार की रात सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। मौके से कारतूस और खोखा बरामद हुआ है। युवक का अपने ही मित्र से विवाद चल रहा था और उसे जान से मारने की धमकी भी मिली थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन

गंजख्वाजा निवासी सूरज चौहान (35) पुत्र शिव कुमार अपनी मां हीरावती और छोटे भाई सौरभ के साथ मोहनसराय में मकान बनाकर रह रहा था। वर्षों पहले पिता शिव कुमार की मौत हो चुकी है। सूरज अपराधी प्रवृत्ति का था और पिछले दिनों किसी से विवाद के बाद एक माह से गंजख्वाजा स्थित गांव पर रहकर वहां तालाब की देख भाल कर रहा था। उसके साथ वाराणसी का ही मित्र रेहान खान भी आया था। हालांकि एक सप्ताह पहले उससे भी विवाद हो गया।
विज्ञापन

इस पर रेहान चला गया। आरोप है रेहान ने सूरज को जान से मारने की धमकी भी दी थी। सोमवार की रात सूरज छत पर सो रहा था। सुबह देर तक वह नहीं जागा तो पड़ोसियों को चिंता हुई। वे छत पर गए तो सूरज लहुलूहान निढाल पड़ा था। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस और परिजनों को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की तो मौके से तमंचा का कारतूस और खोखा बरामद हुआ। वहीं समीप में शराब की बोतल और अंडे के छिलके पड़े थे। मौके पर पहुंचे सूरज के छोटे भाई सौरभ ने रेहान खान के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है। इसके आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। इस संबंध में अलीनगर थानाध्यक्ष सत्येंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि युवक की गोली मार कर हत्या की गई है। मौके से खोखा और कारतूस बरामद हुआ है। इसके आधार पर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed