{"_id":"661063f2d21a0d36780581a6","slug":"young-man-returning-home-after-eid-shopping-crushed-by-vehicle-dies-chandauli-news-c-189-1-svns1010-112831-2024-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"मातम में बदली खुशियां: ईद की खरीदारी कर घर लौट रहा था युवक, नहीं पता था रास्ते में मिलेगी मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मातम में बदली खुशियां: ईद की खरीदारी कर घर लौट रहा था युवक, नहीं पता था रास्ते में मिलेगी मौत
Sat, 06 Apr 2024 08:02 AM IST
वाराणसी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली।
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Apr 2024 08:02 AM IST
सार
चंदौली जिले के मुगलसराय कोतवाली के चकिया रोड पर कुढ़कला गांव के पास मालवाहक की चपेट में आकर शख्स की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई में जुट गई। उधर, घटना की सूचना से परिवार में मातम छा गया।
विज्ञापन
मोहम्मद जावेद की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुगलसराय कोतवाली के चकिया रोड पर कुढ़कला गांव के समीप शुक्रवार की दोपहर में सीएनजी लदे मालवाहक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। युवक मिर्जापुर जनपद के डवक से ईद के लिए सामान की खरीदारी करने पीडीडीयू नगर आया था और सामान लेकर घर वापस लौट रहा था। घटना के बाद वाहन चालक वाहन छोड़ कर भाग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई में जुटी है। वहीं युवक की मौत से परिवार वालों में कोहराम मचा हुआ है।
मिर्जापुर जनपद के जमालपुर थाना अंतर्गत डवक गांव निवासी मोहम्मद जावेद (32) शुक्रवार की सुबह ईद उल फितर की तैयारी के लिए सामान की खरीदारी करने निकला था। वह बाइक लेकर पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर बाजार में खरीदारी करने पहुंचा। यहां से सामान खरीद कर दोपहर में 12 बजे घर वापस लौट रहा था। घर लौटते समय जैसे ही कुढ़कला गांव के समीप पहुंचा कि सामने से सीएनजी पंप पर गैस की आपूर्ति करने जा रहा गैस लदा माल वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी।
मालवाहक के धक्के से बाइक सवार जावेद सड़क पर गिर पड़ा और गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसने हेलमेट नहीं पहन रखी थी। इससे सिर में गंभीर चोट आई और अचेत हो गया। घटना के बाद चालक वाहन वहीं छोड़ कर भाग गया। आस-पास के लोगों ने युवक को राजकीय महिला चिकित्सालय पहुंचाया।
विज्ञापन
यहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक की शिनाख्त कर परिवार वालों को सूचना दी। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। वहीं युवक की मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
इस संबंध में सीओ पीडीडीयू नगर अनिरुद्ध सिंह ने बताया कि सड़क दुर्घटना में युवक की मौत के बाद परिवार वालों को सूचना दी गई और गैस वाहन को कब्जे में ले लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई में पुलिस जुटी है।