फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   young man jumped in ganga from bridge in chandauli there was no clue after many hours

Chandauli: घर से नाराज युवक ने पुल से गंगा में लगाई छलांग, कई घंटे की तलाश के बाद भी नहीं लगा सुराग

Sat, 08 Jul 2023 06:26 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 08 Jul 2023 06:26 PM IST
सार

चंदौली जिले के तीरगांवा सैदपुर स्थित पुल से शनिवार को गाजीपुर निवासी एक युवक ने गंगा में छलांग लगा दी। कई घंटे की तलाश के बाद भी युवक का कोई सुराग नहीं मिला।  मौके पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मचा रहा। 

विज्ञापन
young man jumped in ganga from bridge in chandauli there was no clue after many hours
घटनास्थल पर जुटी भीड़ और पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंदौली जिले के तीरगांवा सैदपुर स्थित पुल से शनिवार को एक युवक ने गंगा में छलांग लगा दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू कराई। कई घंटे की तलाश के बाद भी युवक का कोई सुराग नहीं मिला। घटनास्थल पर भीड़ जुटी रही। मौके पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मचा रहा।

विज्ञापन


गाजीपुर के सैदपुर थाना क्षेत्र के डहरा कला खुर्द निवासी प्रवीण कुमार (29) घर से किसी बात से नाराज होकर शनिवार दोपहर में निकला। शाम करीब साढ़े चार बजे तिरगांवा सैदपुर पुल पर पहुंचा और गंगा में छलांग लगा दी। युवक को पुल से नीचे छलांग लगाते देख वहां राहगीरों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन


सूचना पर पंहुची पुलिस स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश में जुटी। देर साम तक युवक का कहीं भी पता नहीं चल सका। मौके पर पहुंचे युवक के पिता डा. जवाहर यादव, माता मीना देवी, पत्नी रीता देवी और मासूम बेटी लाडो का रो-रोकर बुरा हाल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: SDM ज्योति और पति आलोक के विवाद पर ओपी राजभर का बड़ा बयान, एक महिला ने पति को छोड़ा तो...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed