{"_id":"64a95cdcdb117c0b2c0c5663","slug":"young-man-jumped-in-ganga-from-bridge-in-chandauli-there-was-no-clue-after-many-hours-2023-07-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Chandauli: घर से नाराज युवक ने पुल से गंगा में लगाई छलांग, कई घंटे की तलाश के बाद भी नहीं लगा सुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli: घर से नाराज युवक ने पुल से गंगा में लगाई छलांग, कई घंटे की तलाश के बाद भी नहीं लगा सुराग
Sat, 08 Jul 2023 06:26 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
Published by: उत्पल कांत
Updated Sat, 08 Jul 2023 06:26 PM IST
सार
चंदौली जिले के तीरगांवा सैदपुर स्थित पुल से शनिवार को गाजीपुर निवासी एक युवक ने गंगा में छलांग लगा दी। कई घंटे की तलाश के बाद भी युवक का कोई सुराग नहीं मिला। मौके पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मचा रहा।
विज्ञापन
घटनास्थल पर जुटी भीड़ और पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंदौली जिले के तीरगांवा सैदपुर स्थित पुल से शनिवार को एक युवक ने गंगा में छलांग लगा दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू कराई। कई घंटे की तलाश के बाद भी युवक का कोई सुराग नहीं मिला। घटनास्थल पर भीड़ जुटी रही। मौके पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मचा रहा।
विज्ञापन
गाजीपुर के सैदपुर थाना क्षेत्र के डहरा कला खुर्द निवासी प्रवीण कुमार (29) घर से किसी बात से नाराज होकर शनिवार दोपहर में निकला। शाम करीब साढ़े चार बजे तिरगांवा सैदपुर पुल पर पहुंचा और गंगा में छलांग लगा दी। युवक को पुल से नीचे छलांग लगाते देख वहां राहगीरों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन
सूचना पर पंहुची पुलिस स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश में जुटी। देर साम तक युवक का कहीं भी पता नहीं चल सका। मौके पर पहुंचे युवक के पिता डा. जवाहर यादव, माता मीना देवी, पत्नी रीता देवी और मासूम बेटी लाडो का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: SDM ज्योति और पति आलोक के विवाद पर ओपी राजभर का बड़ा बयान, एक महिला ने पति को छोड़ा तो...