फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Young man fell into well while filling water, died

Chandauli News: पानी भरते समय कुएं में गिरा युवक, मौत

Sun, 14 Apr 2024 02:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Apr 2024 02:42 AM IST
विज्ञापन
Young man fell into well while filling water, died
नौगढ़। क्षेत्र के अमृतपुर गांव का युवक सोनभद्र के रायपुर थाना क्षेत्र के मड़सा गांव में पानी भरते समय पैर फिसलने से कुएं में गिर गया। जब तक उसे कुएं से निकाला गया, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वह अपनी बुआ के घर गया था। शाम को गांव में शव पहुंचने पर परिवार में कोहराम मच गया। नौगढ़ थाना क्षेत्र के अमृतपुर गांव निवासी शंभू (38) अपनी बुआ के यहां सोनभद्र के थाना रायपुर के मड़सा गांव में गया था। शुक्रवार को कुएं पर स्नान करने के लिए बाल्टी से पानी निकालने समय उसका पैर फिसला और वह बाल्टी समेत कुएं में जा गिरा। उसके चीखने की आवाज सुनकर पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे और शंभू को बाहर निकाला, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। हादसे की जानकारी होने पर रायपुर थाने की पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शाम को शंभू का शव अमृतपुर गांव पहुंचा तो परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed