फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Young man cut the vein of his hand when he did not bid farewell to his wife

Chandauli News: पत्नी की विदाई नहीं की तो युवक ने काट ली हाथ की नस

Sun, 30 Jun 2024 03:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jun 2024 03:30 AM IST
विज्ञापन
Young man cut the vein of his hand when he did not bid farewell to his wife
दुलहीपुर। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में पांच महीने से मायके में रह रही पत्नी की विदाई न होने से नाराज युवक ने शनिवार को ससुराल में अपने हाथ की नस काट ली। लहूलुहान हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। युवक की हालत चिंताजनक बताई जा रही हैं। सकलडीहा थाना क्षेत्र निवासी युवक की शादी 2021 मे मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में हुई थी। बताया कि पांच महीने पहले पति-पत्नी में किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद युवती अपने मायके चली गई थी। इस बीच कई बार युवक के रिश्तेदारों ने उसकी ससुराल पहुंचकर पंचायत की लेकिन विवाहिता ने उसके साथ जाने से मना कर दिया। वहीं, दुल्हन के गांव में ही युवक का ननिहाल था, जहां वह कई महीने से रह रहा था। शनिवार को पत्नी से मोबाइल पर बात करने के बाद युवक ने अपने साथ नस काट ली। आसपास के लोगों ने उसकी पत्नी को मामले की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पत्नी ने उसे अस्पताल पहुंचाया। इस संबंध में दुलहीपुर चौकी प्रभारी अरसद आलम ने बताया कि कोई तहरीर नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed