{"_id":"687dabdd21574484c3059a02","slug":"chhangur-baba-case-ats-investigating-connection-of-rajesh-upadhyay-close-of-chhangur-with-varanasi-2025-07-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Chhangur Baba: 30 साल पहले काशी में रहता था छांगुर का करीबी राजेश, अब पूर्वांचल का कनेक्शन तलाश रही एटीएस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhangur Baba: 30 साल पहले काशी में रहता था छांगुर का करीबी राजेश, अब पूर्वांचल का कनेक्शन तलाश रही एटीएस
Mon, 21 Jul 2025 08:24 AM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Mon, 21 Jul 2025 08:24 AM IST
सार
Varanasi News: अवैध धर्मांतरण के सरगना छांगुर उर्फ जमालुद्दीन के सहयोगी राजेश उपाध्याय की गिरफ्तारी के बाद उसके काशी और पूर्वांचल कनेक्शन को एटीएस खंगाल रही है। वह 30 साल पहले वाराणसी में रहता था।
विज्ञापन
छांगुर व राजेश उपाध्याय
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अवैध धर्मांतरण के मास्टरमाइंड छांगुर के करीबी और बलरामपुर जनपद न्यायालय के बाबू राजेश उपाध्याय की गिरफ्तारी के बाद एटीएस अलर्ट हो गई है। वह 30 साल पहले भदऊ चुंगी में वैद्यजी के यहां रहता था। एटीएस अब राजेश और उसके करीबियों का संपर्क खंगाल रही है। काशी के साथ ही पूर्वांचल का कनेक्शन तलाश रही है।
विज्ञापन
वाराणसी के आदमपुर थाना क्षेत्र के भदऊ चुंगी में स्वर्गीय वैद्य हरिहर उपाध्याय के मकान में राजेश रहता था। मकान चार बिस्वा में बना था जिसके वैद्य के रिश्तेदार और परिचितों के लोग रहते थे। एटीएस अब राजेश से जुड़े पुराने ठिकाने के बारे में पता लगा रही है।
विज्ञापन
वैद्य के परिजनों ने बताया कि राजेश उपाध्याय के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। 30 साल में राजेश नहीं आया है। वहीं, एटीएस की एक टीम राजेश उपाध्याय के काशी, आजमगढ़, मऊ कनेक्शन को तलाश रही है।
इसे भी पढ़ें; UP: अवैध धर्मांतरण के सरगना छांगुर के सहयोगी बाबू राजेश को एटीएस ने दबोचा, उसके लिए केस मैनेज करता था
दरअसल, बलरामपुर में अवैध धर्मांतरण के मामले में छांगुर बाबा को एटीएस ने पहले गिरफ्तार किया था। अब उसके सहयोगी पकड़े जा रहे हैं। इसमें बलरामपुर स्थित जनपद न्यायालय के पेशकार राजेश उपाध्याय का नाम भी शामिल हो गया है।
इसे भी पढ़ें; UP: अवैध धर्मांतरण के सरगना छांगुर के सहयोगी बाबू राजेश को एटीएस ने दबोचा, उसके लिए केस मैनेज करता था
दरअसल, बलरामपुर में अवैध धर्मांतरण के मामले में छांगुर बाबा को एटीएस ने पहले गिरफ्तार किया था। अब उसके सहयोगी पकड़े जा रहे हैं। इसमें बलरामपुर स्थित जनपद न्यायालय के पेशकार राजेश उपाध्याय का नाम भी शामिल हो गया है।