{"_id":"666a0e68e4d62a4c2e065437","slug":"young-man-committed-suicide-by-hanging-himself-chandauli-news-c-189-1-svns1013-115911-2024-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: युवक ने फंदे पर झूलकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: युवक ने फंदे पर झूलकर दी जान
विज्ञापन
सैयदराजा। जीविकोपार्जन के लिए मैजिक वाहन कर्ज पर लेने के बाद कर्जदारों के तगादे से परेशान नहरन कला गांव के युवक ने बुधवार की दोपहर में फंदे से झूल कर जान दे दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
गांव निवासी आनंद सोनकर (28) ने लोन लेकर मैजिक वाहन लिया था। बुधवार को वह वाहन चलाने नहीं गया था और घर में ही था। दोपहर में वह कमरे में गया और दरवाजा बंद कर लिया। कुछ देर बाद उसकी पत्नी बबिता ने दरवाजा खटखटाया तो अंदर से आवाज नहीं आई। शक होने पर जब उसने खि़ड़की से अंदर झांक कर देखा तो छत के कुंडी में साड़ी के फंदे के सहारे उसका पति झूल रहा था। लोग उसे ज़िला अस्पताल ले गए जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पत्नी बबिता की ओर से पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि आनंद पर काफी कर्ज हो गया था। वह लेनदारों के तगादे से परेशान था। सैयदराजा थानाध्यक्ष सत्यनारायण मिश्र ने बताया कि युवक की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।