फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   You will not have to cross the river with the help of bamboo, bridge will be built for 2.6 crores

Chandauli News: बांस के सहारे नदी नहीं करना पड़ेगा पार, 2.6 करोड़ में बनेगा पुल

Sat, 24 Feb 2024 01:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 24 Feb 2024 01:20 AM IST
विज्ञापन
You will not have to cross the river with the help of bamboo, bridge will be built for 2.6 crores
पीडीडीयू नगर। मुगलसराय विधानसभा क्षेत्र के आधा दर्जन गांवों के लोग पुल के अभाव में बांस के सहारे गरई नदी को पार करते थे। इससे हमेशा खतरा बना रहता था। वहीं स्कूल जाने वाले बच्चों को भी नदी में गिरने का डर सताता था। लेकिन स्कूल जाने की मजबूरी में उन्हें बांस के सहारे नदी पार करना पड़ता था। लोगों की मांग के बाद स्थानीय विधायक रमेश जायसवाल ने शुक्रवार को नदी पर पुल निर्माण का शिलान्यास किया। मुगलसराय विधायक रमेश जायसवाल ने ग्राम सभा हसनपुर परमानंदपुर, बजहा के पास गरई नदी पर दो करोड़ छह लाख की लागत से बनने वाले पुल का शुक्रवार को भूमि पूजन व शिलान्यास किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि नदी पर पुल बन जाने से लोगों को काफी राहत मिलेगी। बताया कि पुल नहीं होने के कारण लोगों को बांस के सहारे होकर आना जाना पड़ता था। इस मौके पर प्रधान बसंत गुप्ता, ,बब्बू, कल्लू , रमेश, महेंद्र माही, संजय सोनकर आदि लोग उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed