फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   You will get the gift of one six lane and three four lanes, the journey will be pleasant.

Chandauli News: एक सिक्स लेन और तीन फोरलेन की मिलेगी सौगात, सफर होगा सुहाना

Wed, 01 Jan 2025 12:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jan 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
You will get the gift of one six lane and three four lanes, the journey will be pleasant.
पीडीडीयू नगर। चंदौली में एक सिक्स लेन, तीन फोरलेन और एक टू लेन का काम पूरा होने वाला है। नए साल में इनके चालू होने से लोगों का सफर सुहाना होगा। वहीं, अत्याधुनिक मछली मंडी चालू होने से ढाई लाख लोगों को रोजगार मिलेगा। इंडो इस्राइल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर वेजिटेबल नर्सरी से एक लाख से ज्यादा किसान लाभान्वित होंगे। इस साल जिले में आठ बड़ी परियोजनाएं चालू होंगी।
विज्ञापन


पड़ाव चौराहे से गोधना तक 11 किलोमीटर लंबे सिक्स लेन का निर्माण 328 करोड़ से हो रहा है, जो नए साल में पूरा हो जाएगा। 27 अक्तूबर 2022 को तत्कालीन केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय के प्रतिनिधि शिवशंकर पटेल ने इसका भूमि पूजन किया था। काम 80 प्रतिशत तक पूरा हो चुका है। वहीं, पड़ाव से रामनगर तक 198 करोड़ से फोरलेन का काम पूरा हो गया है। 200 करोड़ से गोधना से लेवा मोड़ तक 20 किमी का फोरलेन बन रहा है। वहीं, चंदौली से गाजीपुर के सैदपुर तक 40 किलोमीटर सड़क 490 करोड़ से बन रही है। इसके चालू होने से चंदौली, सकलडीहा और चहनियां के अलावा गाजीपुर के लोगों को सहूलियत होगी। वहीं, 65 करोड़ पीडीडीयू नगर से चहनिया तक 16 किलोमीटर टू लेन का काम भी पूरा हो जाएगा।
विज्ञापन


मछली मंडी और जिले के पहले स्टेडियम का काम होगा पूरा
नए वर्ष में चंदौली की नवीन मंडी समिति परिसर में अंतरराष्ट्रीय मत्स्य मंडी की शुरूआत होगी। इससे जिले के दो लाख मत्स्य पालकों को आसानी होगी। लगभग 62 करोड़ की लागत से बने अत्याधुनिक मछली मंडी से 50000 ज़्यादा लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिलेगा। वहीं पांच करोड़ रुपये की लागत से धानापुर क्षेत्र के हिंगुतरगढ़ गांव में खेलो इंडिया अभियान के तहत मिनी स्टेडियम की सौगात मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक लाख से ज्यादा किसान करेंगे सब्जी की खेती
धानापुर ब्लॉक के माधोपुर में सात हेक्टेयर में छह करोड़ रुपये से इंडो इस्राइल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर वेजिटेबल नर्सरी का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। नए साल में इसके चालू होने की उम्मीद है। यहां रोग मुक्त सब्जी और फलों के पौधों की नर्सरी तैयार की जाएगी। इससे जिले के एक लाख से अधिक किसानों के साथ बिहार के किसानों को भी इसका लाभ मिलेगा। इंडो इस्राइल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर वेजिटेबल का शिलान्यास 8 अगस्त 2022 को केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने किया था।



नए वर्ष में चालू होगा महेवा का ट्रॉमा सेंटर
नए वर्ष में नियामताबाद के महेवा में 20 बेड का ट्रॉमा सेंटर भी शुरू होगा। इसमें 10 बेड का आईसीयू और 10 बेड का जनरल वार्ड होगा। इसके अलावा दो मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर व एक माइनर ऑपरेशन थिएटर रहेगा। 8 दिसंबर 2018 को तत्कालीन केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय की पहल पर स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने महेवा गांव में हाईवे के किनारे इसका शिलान्यास किया था।


व्यवसायिक शिक्षा से बढ़ेंगे रोजगार के अवसर

दस करोड़ रुपये की लागत से नौगढ़ और चकिया में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों की सौगात मिलेगी। जहां 12 से 13 व्यावसायिक पाठ्यक्रमों की शुरुआत की जाएगी। इसके अलावा चकिया में ही संत रविदास राजकीय पालीटेक्निक के पहले सत्र की शुरूआत की उम्मीद है। जहां तीन पाठ्यक्रमों में क्षेत्र के युवाओं को प्रशिक्षण की सुविधा मिलेगी।



महिला शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा

जिले में नए वर्ष में तीन नए राजकीय बालिका इंटर कालेज की सौगात मिलेगी। माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से जिले में 20 करोड़ रुपये की लागत से तीन राजकीय बालिका इंटर काॅलेज का निर्माण कराया गया है। नए वर्ष में यहां नए सत्र के तहत प्रवेश की प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed