फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   XEN terminated the service of two contract workers

एक्सईएन ने दो संविदाकर्मियों सेवा समाप्त की

Sun, 26 Jun 2022 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jun 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
XEN terminated the service of two contract workers
कमालपुर। बिजली विभाग की ओर से एकमुश्त समाधान योजना चलाई जा रही है। बावजूद इसके उपकेंद्र पर तैनात दो संविदाकर्मी एसएसओ गणेश व लाइनमैन सतीश योजना में दिलचस्पी नहीं दिखा रहे थे। वही उपकेंद्र से जुड़े गांवों की बिजली समस्याओं को दूर करने में भी लापरवाही बरत रहे थे। दोनों संविदाकर्मियों की शिकायत क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि व उपभोक्ता कर रहे थे। इसकी जांच अवर अभियंता डालचंद को सौंपी गई थी। जांच में पाया गया कि दोनों संविदाकर्मी ओटीएस योजना व बिजली संबंधित कार्यों में लापरवाही बरतने के साथ कार्य अवधि में शराब पीते हैं। शिकायत सही पाए जाने के बाद अधिशासी अभियंता आशीष कुमार सिंह ने तत्काल प्रभाव से दोनों संविदाकर्मियों की सेवा समाप्त कर दी। इस संबंध में एसडीओ जनमेजय साहू ने कहा कि संविदाकर्मियों की लापरवाही पर कार्रवाई जारी रहेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed