{"_id":"68f924b9731274459f0feeed","slug":"wrestling-worth-rs-25000-ends-in-a-draw-in-kamalpur-chandauli-news-c-189-1-svns1012-138142-2025-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: कमालपुर में बराबरी पर छूटी 25 हजार रुपये की इनामी कुश्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: कमालपुर में बराबरी पर छूटी 25 हजार रुपये की इनामी कुश्ती
विज्ञापन
कमालपुर में कुश्ती प्रतियोगिता में जोर आजमाइश करते पहलवान। संवाद
क्षेत्र के कमालपुर कस्बा में इमामबाड़ा परिसर में आयोजित कुश्ती दंगल में नामी गिरामी पहलवानों ने दांव आजमाए। प्रतियोगिता में सबसे बड़ी इनामी 25 हजार रुपये की कुश्ती बराबरी पर छूटी। कुश्ती देखने को क्षेत्रवासियों की भीड़ रही।
प्रति वर्ष इमामबाड़ा परिसर में विजयदशमी के अगले दिन कुश्ती प्रतियोगिता होती रही है। इस वर्ष बारिश होने के कारण कुश्ती दंगल की तिथि बढ़ा दी गई। इसे दीपावली के एक दिन बाद कराया गया।
प्रतियोगिता का उद्घाटन सपा नेता मनोज सिंह काका और जिला पंचायत सदस्य राजेश यादव ने पहलवानों से हाथ मिलाकर किया। दंगल में पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के नामी-गिरामी पहलवानों ने शिरकत की।
विज्ञापन
प्रतियोगिता में सबसे बड़ी कुश्ती 25 हजार रुपये की बीएलडब्लू के चंदन और हर्धर जूड़ा के राहुल के बीच हुई। दोनों पहलवानों ने जोर आजमाइश की लेकिन एक दूसरे को चित नहीं कर पाए और कुश्ती बराबरी पर छूटी।
गाजीपुर के रंजीत और सिहावल के किशन के बीच भी मुकाबला बराबरी पर रहा। कृष्ण दरियापुर ने संतोष करमपुर को हराकर जीत दर्ज की, जबकि राहुल डंडी और संतोष के बीच हुए मुकाबले में संतोष विजयी रहे। इसके अलावा बंधवा के मनीष और राज नगर के प्रिंस के बीच मुकाबला काफी रोमांचक रहा।
20 हजार रुपये इनामी कुश्ती अजीत सोनपुर और छोटू करमपुर के बीच लड़ी गई, जो कड़ी टक्कर के बाद बराबरी पर समाप्त हुई।
बिट्टू सरया ने भी अपने शानदार प्रदर्शन से दर्शकों का दिल जीत लिया। इस मौके पर नीरज अग्रहरी, अमरनाथ जायसवाल, राजू अग्रहरी, दिलीप त्रिशूलया, धीरज अग्रहरी, प्रधान सुदामा जायसवाल, अशोक अग्रहरी, गुरु प्रकाश यादव, जगमेंद्र प्रधान, दिनेश गुप्ता आदि उपस्थित रहे। धन्यवाद ज्ञापन संयोजक दयाराम यादव ने किया।