{"_id":"68892414a1c2a9954908d5ee","slug":"wrestling-with-a-prize-of-one-lakh-ended-in-a-draw-chandauli-news-c-189-1-svns1013-134406-2025-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: एक लाख की इनाम वाली कुश्ती बराबरी पर छूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: एक लाख की इनाम वाली कुश्ती बराबरी पर छूटी
विज्ञापन
दुलहीपुर। नागपंचमी के मौके पर मंगलवार को डांडी स्थित श्रीकृष्ण व्यायामशाला की ओर से आयोजित कुश्ती दंगल में देश भर के नामी पहलवानों ने दांव-पेच आजमाए। सबसे बड़ी एक लाख रुपये की इनाम वाली कुश्ती रोहतक (हरियाणा) के लक्ष्य पहलवान और डांडी (चंदौली) के सतपाल राय के बीच 15 मिनट तक चली। दोनों के बीच जबरदस्त मुकाबला देखने को मिला। हालांकि समय समाप्त होने तक कोई भी पहलवान दूसरे को चित नहीं कर सका। यह कुश्ती बराबरी पर समाप्त हुई।
इसी तरह से 51000 रुपये की इनाम वाली कुश्ती में गाजीपुर के हिमांशु और बीएलडब्ल्यू वाराणसी के यशवंत गिरी के बीच हुई। यह मुकाबला भी बराबरी पर खत्म हुआ। इसके अलावा 11000 रुपये की इनाम वाली कुश्ती हृदयपुर के अंकित और चोलापुर (वाराणसी) के राहुल पहलवान के बीच हुई। यह कुश्ती भी बराबरी पर रही। इसी तरह से 50000 रुपये की इनामी कुश्ती बेलवानी के राहुल पहलवान और गाजीपुर के अर्जुन के बीच हुई। यह मुकाबला भी बिना किसी परिणाम के समाप्त हुआ।
हर साल की तरह इस बार भी कुश्ती दंगल देखने के लिए दुलहीपुर व आसपास के गांवों सहित पूरे पूर्वांचल से काफी संख्या में कुश्ती प्रेमी पहुंचे। पूरा मैदान दर्शकों से भरा रहा। कुश्ती दंगल की शुरुआत मुख्य अतिथि पूर्व सांसद रामकिशुन यादव ने दोनों अखाड़ों में पहुंचकर पहलवानों से हाथ मिलवाकर किया। उन्होंने कहा कि कुश्ती भारतीय खेल संस्कृति की आत्मा है। ऐसे आयोजनों से युवा पीढ़ी को प्रेरणा मिलती है और परंपरागत खेलों को संजीवनी मिलती है। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य शमीम सिद्दीकी, बाबूलाल यादव, जयप्रकाश यादव, अजीत यादव बब्बू, सुनील यादव देवता, रामेश्वर प्रधान, महेंद्र प्रधान, लालबाबू, करन पहलवान आदि मौजूद रहे। संचालन महेंद्र सिंह और धन्यवाद ज्ञापन आयोजक कृष्ण कुमार उर्फ कन्हैया पहलवान ने किया।