{"_id":"67f02ec47d66ed6680085a14","slug":"worshiped-maa-kalratri-chandauli-news-c-189-1-svns1010-129391-2025-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: मां कालरात्रि की पूजा अर्चना की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: मां कालरात्रि की पूजा अर्चना की
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। आदि शक्ति के उपासना का पर्व वासंतिक नवरात्र में शुक्रवार को माता के सातवें स्वरूप मां कालरात्रि की पूजा अर्चना की गई। भक्तों ने देवी मंदिराें पर पहुंच कर विधि विधान से मां कालरात्रि की पूजा अर्चना कर अभीष्ट की कामना की। वहीं घरों में पुरोहितों को बुलाकर पूजा कराया। वासंतिक नवरात्र में घरों में कलश स्थापित कर माता का आह्वान किया गया है। शुक्रवार को माता के सातवें स्वरूप मां कालरात्रि की पूजा अर्चना की गई। वहीं घरोंं दुर्गा सप्तशती, दुर्गा चालीसा, मां विंध्यवासिनी चालीसा आदि का पाठ किया गया। वहीं नगर के जीटी रोड स्थित प्राचीन काली मंदिर, गल्ला मंडी स्थित दुर्गा मंदिर, नई सट्टी स्थित आदि शक्ति मंदिर, बड़ी शीतला माता, रविनगर, काली महाल, शाहकुटी, चतुर्भुजपुर, अलीनगर, आरपीएफ काॅलोनी, गया कॉलोनी सहित अन्य देवी मंदिरोंं पर सुबह से ही दर्शन पूजन के लिए भक्तों के कतार लगी। दिन भर देवी मंदिर माता के जयकारे से गुंजायमान रहे।
इनसेट-
मां घटवारी के कीर्तन का समापन पर हुआ भंडारा टांडाकला। स्थानीय ग्राम सभा स्थित मां घटवारी मंदिर पर अखिलेश सिंह गोलू की ओर से नवरात्र में बृहस्पतिवार को चौबीस घंटे का हरिकीर्तन कराया गया। शुक्रवार को हरिकीर्तन के समापन भंडारा आयोजित हुआ। इसमें सैकड़ों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।