फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Worship of Mother Skandamata on fifth day of Navratri

नवरात्र के पांचवें दिन हुई मां स्कंदमाता की पूजा अर्चना

Sat, 17 Apr 2021 06:25 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Apr 2021 06:25 PM IST
विज्ञापन
Worship of Mother Skandamata on fifth day of Navratri
पीडीडीयू नगर। चैत्र नवरात्र के पांचवें दिन शनिवार को भक्तों ने माता के पांचवें स्वरूप माता स्कंदमाता की पूजा अर्चना की। भक्तों ने माता की अराधना की और कोरोना महामारी से निजात दिलाने की प्रार्थना की। देवी मंदिरों पर सुबह से शाम तक माता के जयकारे के बीच घंट घड़ियाल की आवाज गूंजती रही। नगर के कैलाशपुरी, नई बस्ती, रविनगर, जीटी रोड, शाहकुटी, न्यू महाल, काली महाल, गल्ला मंडी, एलबीएस कटरा, चतुर्भुजपुर, अलीनगर, परशुरामपुर, पथरा, पराहुपुर, लाठ नंबर एक, लाठ नंबर दो इलाकों के साथ रेलवे के आरपीएफ कॉलोनी, गया कालोनी, डीजल कॉलोनी, मानसनगर सहित अन्य कॉलोनियों में स्थित देवी मंदिरों पर शनिवार की सुबह से ही दर्शन पूजन का सिलसिला शुरू हो गया। देवी उपासकों ने माता के चरणों में फल, फूल, धूप, दीप, नैवेद्य अर्पित किया। माता की भव्य आरती उतारी और जयकारे लगाए। इस दौरान देवी मंदिरों पर लाउडस्पीकरों से भक्ति गीतों का प्रसारण किया गया। देर शाम महिलाएं मंदिरों पर पहुंची। दीप प्रज्ज्वलित किया और इसके बाद हारमोनियम, ढोल, झाल पर देवी गीत सुनाए। इससे माहौल भक्तिमय बना रहा। घरों में भी स्थापित कलश में माता के पांचवें स्वरूप माता स्कंदमाता की पूजा अर्चना की गई। पुरोहितों ने दुर्गा सप्तशती का पाठ किया। वहीं घर के व्रतियों ने भी दुर्गा चालीसा, विंध्यवासिनी चालीसा, दुर्गा महात्म्य आदि का पाठ कर अभीष्ट की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed