फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Workers will get respect from Vishwakarma Shram Yojana

विश्वकर्मा श्रम योजना से कामगारों को मिलेगा सम्मान

Tue, 26 May 2020 04:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2020 04:30 PM IST
विज्ञापन
Workers will get respect from Vishwakarma Shram Yojana
चंदौली। लॉक डाउन के दौरान सूक्ष्म और लघु उद्योग पर काफी असर पहुंचा है। वहीं ज्यादातर लोग कामकाज छोड़कर बेरोजगार हो चुके है। ऐसे में पारंपरिक व ंगैर पारंपरिक व्यवसाय से जुड़े लोगों को रोजगार करने के लिए सरकार विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत प्रशिक्षण देने जा रही है। शासन की ओर से जिले में ढ़ाई लोगों को प्रशिक्षण देने के बाद उन्हें नि:शुल्क टूल किट देेने का निर्देश दिया गया है। अब तक सौ से अधिक लोग ऑनलाइन आवेदन कर चुके हैं। इसके बाद साक्षात्कार लेकर छह दिनों तक उन्हें प्रशिक्षित किया जाएगा।
विज्ञापन

वैश्विक महामारी के चलते शहरों से नौकरी छोड़कर बड़ी तादात में प्रवासी जिले में लौटकर आए हैं। प्रवासियों को परंपरागत व्यवसाय से जोड़ने के लिए प्रदेश सरकार ने विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना का शुभारंभ किया है। इसमें परंपरागत के अलावा गैर परंपरागत जाति के लोगों को भी जोड़ने की बात कही जा रही है। शासन की ओर से जिले में ढाई सौ लोगों को विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत प्रशिक्षित करने का लक्ष्य दिया गया है। उद्योग विभाग की ओर से आवेदकों से ऑनलाइन आवेदन मांगा गया है। अभी तक लगभग सौ से अधिक लोगों ने रोजगार के लिए आवेदन किया गया है। उम्मीद जताई है कि जून माह के प्रथम पखवारे में आवेदकों को चयनित करके उन्हें प्रशिक्षण देने का कार्य भी शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

चंदौली। विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत आवेदन करने वाले लोगों का चयन समिति के द्वारा साक्षात्कार लिया जाएगा। इसमें बाद उन्हें प्रशिक्षित करने के लिए जिले के किसी तकनीकी संस्थान में छह से दस दिनों तक प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके बाद शासन की ओर से उपलब्ध कराए गए गए टूल किट को देकर रोजगार के लिए सहायता भी उपलब्ध कराने की योजना बनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत दर्जी, लोहार, बढ़ई, मोची, टोकरी बुनकर, सुनार, नाई, राजमिस्त्री, हलवाई, कुम्हार का कार्य करने के लिए प्रशिक्षण मिलेगा।

विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत पारंपरिक और गैर पारंपरिक व्यवसाय से जुड़े लोगों को प्रशिक्षण देने की योजना है। इसके लिए आवेदकों से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। प्रशिक्षण देने के बाद लागों को नि:शुल्क टूल किट भी दिया जाएगा। गौरव मिश्रा, उद्योग उपायुक्त।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed