फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Workers trapped in other provinces should return

दूसरे प्रांतों में फंसे मजदूरों की वापसी हो

Tue, 05 May 2020 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
Workers trapped in other provinces should return
02. विधायक ने मजदूरों की वापसी की समस्या उठाई
विज्ञापन

सचित्र-55
संवाद न्यूज एजेंसी
चंदौली। सकलडीहा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव मंगलवार को कलेक्ट्रेट में जिला मजिस्ट्रेट नवनीत सिंह चहल से मिले। इस दौरान उन्होंने अन्य प्रांतों में फंसे गरीब व असहाय मजदूरों का घर वापसी की समस्या के समाधान करने के साथ ही जिले के कोविड अस्पतालों में संसाधनों के मुकम्मल व्यवस्था का मुद्दा उठाया।वहीं ग्राम प्रधान महड़ौरा के हत्या में शामिल लोगों तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की।

इस दौरान विधायक ने कहा कि कोरोना के खिलाफ जंग में डाक्टरों व स्वास्थ्य कर्मियों को पीपीई किट व अन्य उपकरण मुहैया कराए जाएं। उन्होंने कहा कि बाहर फंसे लोगों को घर वापसी के लिए रजिस्ट्रेशन कराने में कठिनाई हो रही है। मजदूरों का रजिस्ट्रेशन नहीं हो पा रहा है। मजदूरों की शिकायत है कि कंट्रोल दूरभाष नंबर पर संपर्क नहीं हो पा रहा है जिससे उनकी समस्या बनी हुई है। ऐसी विषम परिस्थिति में जिला प्रशासन गरीब मजदूरों की मदद करे, ताकि उनकी वापसी सुनिश्चित हो सके। इसके अतिरिक्त जनपद के अस्पतालों में मास्क, पीपीई किट आदि का अभाव है, जिसे तत्काल पूरा किया जाना चाहिए। इस दौरान संतोष यादव, अशोक त्रिपाठी, राममूरत मेठ रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed