{"_id":"573242cc4f1c1b5707919a09","slug":"workers-conference","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्यकर्ता सम्मेलन में चर्चा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्यकर्ता सम्मेलन में चर्चा
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली
Updated Wed, 11 May 2016 01:51 AM IST
विज्ञापन
रामकिशुन का स्वागत करते कार्यकर्ता।
समाजवादी पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर नौ दिनों तक साइकल चलाकर प्रदेश सरकार के चार वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाने के बाद दसवें दिन विधान सभा स्तर पर कार्यकर्ता सम्मेलन के माध्यम से सपाइयों ने विधान सभा चुनाव की तैयारियों को परखा। इस दौरान कार्यकर्ताओं में चुनाव की तैयारियों में जुटने के लिए जोश भरा गया।
मुगलसराय विधान सभा के साइकल यात्रा का समापन नगर पालिका इंटर कालेज प्रांगण में हुआ। इस दौरान हुई सभा में मुख्य अतिथि पूर्व सांसद रामकिशुन यादव ने कहा कि दस दिनों में आम लोगों की समस्याओं से रुबरू होने का अवसर मिला। इस मौके पर राजकुमार जायसवाल, नफीस अहमद गुड्डू, परवेज अहमद, संतोष यादव,बाबूलाल यादव, मुलायम यादव, अंकित यादव, चंद्रशेखर यादव, डीएन यादव आदि रहे। अध्यक्षता जलालुद्दीन अंसारी ने और संचालन नायाब अहमद रिंकू ने की। सकलडीहा संवाददाता के अनुसार विधान सभा के साइकल रैली के समापन पर पूर्व विधायक प्रभुनरायन यादव ने चार वर्ष के कार्यकाल कीउपलब्धि गिनाई।
जिलाध्यक्ष सत्यनरायण राजभर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष सरिता सिंह, ब्लाक प्रमुख संजीव सिंह, रविन्द्र प्रताप सिंह,अनिल सिंह यादवआदि रहे। अध्यक्षता श्यामनारायण ने और संचालन अनिल सिंह यादव ने किया। धीना संवाददाता के अनुसार सैयदराजा विधानसभा के साइकल रैली का समापन समारो में सैयदराजा विधायक मनोज सिंह डब्लू ने कहा कि मेडिकल कालेज के लिए 10 करोड़ 71 लाख रुपये मंजूर हो गया है ।