{"_id":"60f719c28ebc3e7357713a74","slug":"work-started-to-replace-dilapidated-wires-you-will-get-relief-chandauli-news-vns601568332","type":"story","status":"publish","title_hn":"जर्जर तारों को बदलने का काम हुआ शुरू, मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जर्जर तारों को बदलने का काम हुआ शुरू, मिलेगी राहत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जर्जर तारों को बदलने का काम हुआ शुरू, मिलेगी राहत
वर्ष 1972 के बाद नहीं बदले गए थे बिजली के तार
संवाद न्यूज एजेंसी
पीडीडीयू नगर। सकलडीहा ब्लाक अंतर्गत रेवसा (धूस खास ) गांव में चालीस वर्षों बाद बिजली के जर्जर तारों को बदलने काम शुरू हुआ है। तारों को बदले जाने से बिजली आपूर्ति व्यवस्था में सुधार होगा। सकलडीहा विधायक प्रभुनरायन यादव ने मंगलवार को तारों को बदलने का काम शुरू कराया।
क्षेत्र के रेवसा (धूस खास ) गांव का विद्युतीकरण वर्ष 1972 में कराया गया था। गांव में लगे बिजली के तार मरम्मत के अभाव में पूरी तरह जर्जर हो गए है। तारों को टूटने से दुर्घटनाओं की आशंका रहती है वहीं बिजली आपूर्ति भी ठप हो जाती है। गांव के कई इलाकों में तो बिजली के खंभे लगाए गए तार नहीं खींचा गया है। ग्रामीणों ने कई बार विभागीय अधिकारियों से तार बदलने की मांग की लेकिन सुनवाई नहीं हुई। हाल ही में इसकी शिकायत सकलडीहा विधायक से भी की गई। इसके बाद अब तार बदलने का काम शुरू किया गया है। इस मौके पर परवेज आलम, रेकाबूद्दीन, अमित यादव, प्रभात यादव, सरफराज अहमद रानू, गुड्डू खान, सलामुद्दीन, लाडले, बेचन यादव रहे।
रिपोर्ट और संपादन- कृष्ण मुरारी मिश्र
बाइट-1000