फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Work on expansion of PMShri schools stalled

Chandauli News: पीएमश्री विद्यालयों के विस्तार का काम अटका

Sat, 22 Jun 2024 02:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jun 2024 02:21 AM IST
विज्ञापन
Work on expansion of PMShri schools stalled
चंदौली। पीएम स्कूल फॉर राइजिंग इंडिया (पीएमश्री) योजना के तहत जिले के दो माध्यमिक विद्यालयों का विस्तार का काम फाइलों में ही अटका पड़ा है। विद्यालयों ने प्रस्ताव बनाकर निदेशालय को भेज दिया गया है लेकिन अभी तक बजट को मंजूरी नहीं मिल पाई है। केंद्र सरकार की पीएम श्री योजना के तहत जिले के दो माध्यमिक विद्यालयों का विस्तार किया जाना है। इसके लिए केंद्र सरकार की ओर से निर्धारित छह और राज्य सरकार की ओर से निर्धारित 10 बिंदुओं पर विद्यालयों का आकलन करने के बाद सैयदराजा और नौगढ़ के दो राजकीय विद्यालयों का चयन कर उन्हें सुविधाओं से लैस किया जाना। पिछले साल दोनों विद्यालयों से दो से ढ़ाई करोड़ रुपये प्रस्ताव बनाकर निदेशालय को भेजा गया था। अभी तक प्रस्ताव को मंजूरी नहीं मिलने से दोनों विद्यालयों के विस्तार का काम शुरू नहीं हो पाया। पीएमश्री विद्यालयों में हाईटेक क्लास, टीकरिंग लैब, स्मार्ट क्लास, बिल्डिंग, साफ-सफाई की व्यवस्था और खेल मैदान आदि की सुविधा उन्नत की जाएगी। इसके अलावा रोजगारपरक शिक्षा व इंटर्नशिप की सुविधा भी होगी। इन स्कूलों में बच्चे माह के 10 दिन बिना बैग के आएंगे। सभी छात्रों की जानकारी पीएमश्री पोर्टल पर उपलब्ध रहेगी। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईआईटी) की तर्ज पर पीएमश्री विद्यालय अन्य सरकारी स्कूलों के लिए रोल मॉडल होंगे। इनके छात्र हैकथान, सर्वे, विज्ञान व गणित के प्रोजेक्ट में भी हिस्सा ले सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed