{"_id":"6ab6d8b6a9be256edc07169f","slug":"work-disrupted-due-to-boycott-by-lekhpals-chandauli-news-c-189-1-svns1010-155177-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: लेखपालों के कार्य बहिष्कार से कामकाज बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: लेखपालों के कार्य बहिष्कार से कामकाज बाधित
विज्ञापन
सकलडीहा। अतिरिक्त प्रभार के विरोध में सकलडीहा तहसील के 40 लेखपालों ने कार्य बहिष्कार कर दिया है। 22 सितंबर से लेखपालों के अतिरिक्त प्रभार छोड़ने से संबंधित गांवों में राजस्व कार्य प्रभावित हैं। आय, जाति, निवास और वरासत प्रमाण पत्र सहित अन्य जरूरी कार्यों के लिए ग्रामीणों को तहसील के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।
लेखपाल संघ के तहसील अध्यक्ष अरुण कुमार अवस्थी ने बताया कि सकलडीहा तहसील में लेखपाल के 152 पद स्वीकृत हैं, जबकि 119 ही कार्यरत हैं। इनमें 11 लेखपालों के पास पट्टा संबंधी कार्य भी है। कर्मचारियों की कमी के चलते लेखपालों पर अतिरिक्त गांवों का प्रभार है, जिससे काम का दबाव बढ़ गया है।
उन्होंने बताया कि संघ ने सात सूत्री मांगें रखी हैं। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के आह्वान पर कार्य बहिष्कार किया जा रहा है। जब तक शासन स्तर से मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं होता, आंदोलन जारी रहेगा। राजस्व परिषद की ओर से अभी तक मांगों पर कोई निर्णय नहीं लिया गया है।