फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Women will deposit electricity bill, 59 got employment

बिजली बिल जमा कराएंगी महिलाएं, 59 को मिला रोजगार

Tue, 29 Mar 2022 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Mar 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Women will deposit electricity bill, 59 got employment
पीडीडीयू नगर। जनपद में महिलाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए शासन की ओर से एनआरएलएम के तहत विद्युत सखी योजना चलाई गई है। योजना के तहत समूह की महिलाओं भी बिजली बिल जमा कराएंगी। इसके एवज में उन्हें बिल वसूली के आधार पर 20 प्रतिशत कमीशन दिया जाएगा। चंदौली में 36 और सकलडीहा में 23 कुल 59 महिलाओं को रोजगार मिलेगा। वहीं मुगलसराय उपकेंद्र पर किसी भी महिला की नियुक्ति नहीं है।
विज्ञापन

उपभोक्ताओं का बिजली का बिल जमा करने के लिए समूह की महिलाओं को विभाग से मीटर रीडिंग मशीन दी गई है। ये महिलाएं मशीन के जरिए लोगों के घरों व प्रतिष्ठानों में लगे मीटरों की रीडिंग कर बिजली का बिल हाथों-हाथ जमा कर लेती है और उपभोक्ता को रीडिंग और जमा किए गए बिल की रसीद दे देती हैं। इससे जहां उपभोक्ताओं को बिल जमा करने के लिए उपकेंद्रों का चक्कर काटने से छुटकारा मिल जाता है वहीं महिलाओं को रोजगार प्राप्त होता है। दिनभर जमा किए बिल को महिलाएं उपकेंद्रों पर जमा करती हैं जहां तत्काल उन्हें जमा बिल की 20 प्रतिशत धनराशि कमीशन के रूप में दे दी जाती है। कमीशन देने की शर्त यह होती है कि महिलाओं को कम से कम दो हजार रुपये बिजली का बिल जमा करना होता है। इससे कम जमा करने पर उन्हें कमीशन नहीं दिया जाता है। सकलडीहा विद्युत केंद्र के एक्सईएन आशी सिंह ने बताया कि उपकेंद्र पर तैनात 23 विद्युत सखियों में वर्तमान में 15 एक्टिव हैं। विधानसभा चुनाव के कारण कुछ सखियां कार्य से विरत चल रही थीं। शीघ्र ही सभी को कार्य से जोड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed