फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Women who become mothers for the first time will get five thousand rupees

पहली बार मां बनने वाली महिलाओं को मिलेंगे पांच हजार रुपये

Sun, 29 Aug 2021 11:20 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 11:20 PM IST
विज्ञापन
Women who become mothers for the first time will get five thousand rupees
पीडीडीयू नगर। पहली बार मां बनने की खुशी अब दोगुनी होगी। शासन स्तर से माताओं को पांच हजार रुपये अनुदान दिया जा रहा। मातृ शक्ति की वंदना के लिए शासन के निर्देश पर एक से सात सितंबर तक अभियान चलेगा। इस दौरान गर्भवती महिलाओं के पोषण का ध्यान रखा जाएगा। उन्हें पौष्टिक आहार का सेवन व रहन-सहन सही रखने के लिए प्रेरित किया जाएगा। इसके अलावा पहली बार मां बनने वाली महिलाओं को चिह्नित किया जाएगा। उनके खाते में तीन किस्तों में पांच हजार रुपये भेजे जाएंगे। अभियान को लेकर स्वास्थ्य के साथ ही अन्य विभागों को भी जिम्मेदारी सौंपी गई है। सुरक्षित प्रसव को बढ़ावा देने के लिए शासन ने मातृत्व वंदना योजना शुरू की है। योजना के तहत पहली बार गर्भवती होने वाली महिलाओं को पांच हजार रुपये तक प्रोत्साहन मिलेगा। ताकि महिलाएं अपने खान-पान व दवा-इलाज पर खर्च कर सकें। एक सप्ताह तक चलने वाले विशेष अभियान के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। जगह-जगह गोष्ठी, स्वास्थ्य शिविर व अन्य कार्यक्रम होंगे। डॉ. वीपी द्विवेदी सीएमओ ने बताया कि मातृ वंदना योजना के तहत एक से सात सितंबर तक अभियान चलेगा। इस दौरान गांव-गांव जाकर प्रसूताओं की स्वास्थ्य जांच की जाएगी। वहीं उन्हें पौष्टिक आहार का सेवन व स्वास्थ्य की सही ढंग से देखभाल की सलाह दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed