फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Women sit on dharna in the scorching sun to protest against the country liquor shop

Chandauli News: देसी शराब की दुकान के विरोध में चिलचिलाती धूप में धरने पर बैठीं महिलाएं

Tue, 01 Apr 2025 01:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Apr 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
Women sit on dharna in the scorching sun to protest against the country liquor shop
पीडीडीयू नगर। नगर क्षेत्र के कालीमहाल-चतुभुर्जपुर मार्ग पर देसी शराब की दुकान के विरोध में महिलाएं और बच्चे चिलचिलाती धूप में बीच सड़क पर धरने पर बैठ गए। महिलाओं और बच्चों ने शराब की दुकान के विरोध में जमकर नारेबाजी की। महिलाओं ने आरोप लगाया कि इस मार्ग पर शराब की दुकान खुलने से क्षेत्र का माहौल खराब हो जाएगा। सबसे ज्यादा परेशानी महिलाओं और बच्चों को होगी।
विज्ञापन


एक अप्रैल से शराब की नई दुकानें खोली जानी हैं। इसके लिए लाटरी सिस्टम से लाइसेंस दिए गए हैं। अब लोग क्षेत्र में धीरे-धीरे दुकान खोलने की तैयारी में जुट गए हैं। दूसरी तरफ आबादी वाले क्षेत्र में दुकान खोले जाने का लगातार विरोध हो रहा है। दो दिन से शांतिपूर्ण तरीके से धरने पर बैठे क्षेत्रवासियों का धैर्य सोमवार को जवाब दे गया। महिलाएं और बच्चे कालीमहाल-चतुर्भुजपुर मार्ग पर बीच सड़क पर चिलचिलाती धूप में धरने पर बैठ गए। महिलाओं और बच्चों ने शराब की दुकान के विरोध में जमकर नारेबाजी की। महिलाओं का कहना था कि पांच साल पहले यहां शराब की दुकान खुली थी, जिसका क्षेत्र के लोगों ने विरोध किया तो बाद में दुकान कालीमहाल नाला रोड पर खोली गई। अब फिर से क्षेत्र में देसी शराब की दुकान खोली जा रही है। इससे क्षेत्र में शराब पीने वालों का हमेशा जमावड़ा लगा रहेगा। क्षेत्र में महिलाओं और बच्चों का घर से निकलना दुश्वार हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed