फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   women 's oppression In the state

प्रदेश में हो रहा महिलाओं का उत्पीड़न

Tue, 23 Jun 2015 01:42 AM IST
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो
चंदौली अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 23 Jun 2015 01:42 AM IST
विज्ञापन
women 's oppression In the state
भाजपा महिला मोर्चा के तत्वावधान में आयोजित नारी सम्मान यात्रा के सोमवार
विज्ञापन
को मुख्यालय पहुंचने पर महिला कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।

कैंप कार्यालय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष विजया रहाटकर ने यूपी में बदलाव का आह्वान किया। कहा कि उत्तर प्रदेश में महिलाओं का उत्पीड़न हो रहा है और अखिलेश सरकार ने अपनी आंखें बंद कर ली हैं।
महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कांग्रेस पार्टी को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि कांग्रेस ने देश पर साठ वर्षों तक शासन किया। लेकिन महिलाओं के उत्थान  के लिए कोई पहल नहीं की। 

वहीं  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने एक वर्ष के कार्यकाल में ही महिलाओं को जागरूक करने की दिशा में  कई कदम उठा दिए हैं।  बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत  केंद्र सरकार ने यह निर्णय  लिया है कहा कि मातृ-शक्ति के आशीर्वाद से ही केंद्र सहित देश के 12 राज्यों में भाजपा की सरकार है।

 कहा कि महिलाओं से जुड़ी योजनाओं के बारे में प्रत्येक महिला को जानकारी हो, यही सम्मान यात्रा का उद्देश्य है।  संयोजक साधना सिंह ने कहा कि आज महिलाओं को 33 प्रतिशत नहीं बल्कि पचास प्रतिशत आरक्षण दिए जाने की आवश्यकता है। 

अध्यक्षता महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष दर्शना सिंह और संचालन गीता रानी गुप्ता ने किया। कमलावती सिंह, अनीता सिंह, अनीता सचान, देविका, सीमा सिंह, राणा प्रताप सिंह, गोपाल शरण सिंह, सर्वेश कुशवाहा, उदय प्रताप सिंह,  आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed