{"_id":"5713ede14f1c1b0f3510fe15","slug":"women-s-contribution","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं के योगदान की चर्चा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं के योगदान की चर्चा
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली
Updated Mon, 18 Apr 2016 01:41 AM IST
विज्ञापन
महिला सम्मेलन को संबोधित करते प्रभुनारायण सिंह यादव।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सामाजिक संस्कार व तरक्की में महिलाओं का बड़ा योगदान रहा है। यहीं नहीं देश की तरक्की में भी महिलाओं की सबसे बड़ी भूमिका रही है। वर्तमान ही नहीं पूर्व में महिलाओं ने संस्कार को संजोए रखा। महिलाएं एक साथ दो परिवारों को जोड़ने का काम करती हैं। उक्त बातें पूर्व विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव ने मुख्यालय पर गोकर्ण संस्था की ओर से संचालित गुरुकुल केंद्र की ओर से आयोजित महिला जागरूकता कार्यक्रम में कहीं।
उन्होंने कहा कि महिलाएं हर क्षेत्र में तरक्की कर रही हैं। युवतियों में शिक्षा को लेकर जागरूकता आई है, जिसका परिणाम है कि युवतियां शिक्षित होकर समाज को शिक्षित व बेहतर बनाने में जुटी हैं। सपा सरकार ने सभी वर्ग के हितों का ध्यान रखा है। उन्होंने कहा कि इस जागरूकता कार्यक्रम में सभी महिलाएं मिलकर यह संकल्प लें कि समाज को स्वच्छ और बेहतर बनाने में संस्था के सिद्धातों का सहारा लेकर आगे बढ़ेंगी। इस अवसर पर संजीव सिंह, संतोष विश्वकर्मा, रविंद्र प्रताप सिंह, अनिता, शकीला, अरविंद पाठक आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सतीश कुमार संचालन श्रीकांत विश्वकर्मा ने किया।