फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Women raise voice against oppression

महिलाएं उत्पीड़न के खिलाफ उठाएं आवाज

Mon, 09 Mar 2015 01:22 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली Updated Mon, 09 Mar 2015 01:22 AM IST
विज्ञापन
Women raise voice against oppression
जिला में अंतराष्ट्रीय महिला दिवस धूमधाम से मनाय गया। इस क्रम में अखिल
विज्ञापन
भारतीय महिला एसोसिएशन (एपवा) के तत्वावधान में काली महाल स्थित भाकपा माले जिला कार्यालय पर रविवार को विश्व महिला सशक्तिकरण दिवस मनाया गया।

इस अवसर पर अध्यक्षता करते हुए एपवा की जिलाध्यक्ष अनिता ने कहा कि महिलाओं पर हो रहे उत्पीड़न के खिलाफ जब तक पूरे विश्व की महिलाएं एक होकर आवाज नहीं उठाएंगी, तब तक इससे निजात असंभव है।


एपवा उपाध्यक्ष रीना गोंड ने कहा कि महिलाएं अपने घर से निकल कर मेहनत-मजदूरी करती हैं। ऐसे में उन्हें मान-सम्मान मिलना चाहिए। लेकिन ऐसा नहीं होता है, क्योंकि इस पुरुष प्रधान समाज में महिला एक उपभोग की वस्तु के रूप में देखी जा रही हैं।

जब तक महिलाएं अपने हक और अधिकार के लिए खुलकर सामने नहीं आएंगी तब तक महिलाओं की स्थिति ऐसी ही बनी रहेगी। इस अवसर पर कामरेड सरिता, कामरेड रीता, कामरेड गीता एवं कामरेड रीता पांडेय आदि उपस्थित रहीं। उधर दूसरी ओर विश्व महिला दिवस के अवसर पर यूनिवर्सल इंस्टीच्यूट एवं यूनिवर्सल सोसायटी आफ एजुकेशन एंड वेलफेयर संस्था के कार्यालय पर गोष्ठी का आयोजन किया गया।


इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष साबिर हुसैन ने कहा कि महिलाएं तेजी के साथ स्वावलंबन एवं आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रही हैं, जो सराहनीय है। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारतीय महिलाओं ने अपनी योग्यता एवं प्रतिभा का जो प्रदर्शन किया है उसके लिए पूरा महिला समाज बधाई का पात्र है।


संस्था के कोआर्डिनेटर मसऊद अहमद ने कहा कि विश्व की आधी आबादी ने जीवन के हर क्षेत्र में अपनी उपयोगिता एवं महत्व को साबित किया है।


शैलेंद्र ने महिला शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि महिलाओं की शिक्षा के लिए ग्रामीण स्तर पर और अधिक शिक्षण संस्थाओं की आवश्यकता है। संस्था के सचिव सलामुद्दीन अहमद ने कहा कि खेल, शिक्षा, व्यापार एवं राजनीति जैसे क्षेत्रों में महिलाओं ने सफलता अर्जित कर देश का मान बढ़ाया है।

बीए तृतीय वर्ष की छात्रा दिव्या कुमारी एवं दीबा परवीन ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर पूजा, सवीना, अंजली, जैनब, विभा, किरण, समरीन आदि रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed