{"_id":"60eae3ae8ebc3e726e7e0196","slug":"women-of-railway-colony-plagued-by-waterlogging-demonstrated-chandauli-news-vns5997661161","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलभराव से त्रस्त रेलवे कॉलोनी की महिलाओं ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलभराव से त्रस्त रेलवे कॉलोनी की महिलाओं ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
रेलवे के डीजल कॉलोनी में जल भराव की समस्या खत्म नहीं हो रही है। पिछले दिनों यूनियन के पदाधिकारियों के साथ रेलवे के अधिकारियों ने स्थलीय निरीक्षण किया। जेसीबी से नाले की सफाई भी कराई लेकिन स्थिति जस की तस बनी है। इससे रेलवे कॉलोनी के रहवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इससे नाराज होकर रविवार को महिलाओं ने प्रदर्शन किया। चेतावनी दी कि यदि जल्द पानी निकासी की व्यवस्था नहीं की गई तो आंदोलन किया जाएगा।
इस दौरान रेलकर्मियों और उनके परिवारीजनों ने कहा कि मानसून के पहले रेलवे ने जल भराव की समस्या न आने देने का आश्वासन दिया था लेकिन मानसून आते ही घरों में पानी भर गया है। पानी निकासी की व्यवस्था आज तक हो सकी है और न ही रेलवे क्वार्टरों की मरम्मत हुई। डीएफसीसी लाइन बिछाने के दौरान तोड़ फोड़ किए जाने से अधिक दिक्कत हो रही है। कई बार शिकायत के बाद भी सुनवाई नहीं हो रही है। पिछले दिनों रेलवे यूनियन के पदाधिकारियों ने एईएन ऑफिस पर प्रदर्शन किया। इसके बाद शुक्रवार को डीईएन हेडक्वार्टर पुरुषोत्तम तिवारी, एईएन हेड क्वार्टर ओपी सिंह, डीएमई ईएनएचएम राहुल गुप्ता, डीएफसीसी के यशपाल, ईसीआरकेयू के अशोक सिंह, सीबी राय, जगजीवन, जयप्रकाश, सोनिका मुंडा, रमेश सिंह ने डीजल कॉलोनी को निरीक्षण किया। बाद में डीएफसीसी ने जेसीबी मंगाकर साफ सफाई कराई लेकिन यह सब दिखावा साबित हुआ। अधिकारियों के जाते ही काम बंद हो गया। सबसे अधिक परेशानी क्वार्टर में रहने वाले महिलाओं और बच्चों को हो रही है। चेतावनी दी कि यदि जल्द ही पानी निकासी की व्यवस्था नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा।