फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Women in line for compost

खाद लेने महिलाएं भी लगीं लाइन में

Wed, 04 Feb 2015 01:38 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली
ब्यूरो अमर उजाला चंदौली Updated Wed, 04 Feb 2015 01:38 AM IST
विज्ञापन
Women in line for compost
मंगलवार को मुख्यालय स्थित इफ्को किसान सेवा केंद्र से 1160 बोरी यूरिया
विज्ञापन
किसानों में बांटी गई। इस दौरान केंद्र पर पुलिस व पीएसी के जवान तैनात रहे। अन्य दिनों की अपेक्षा किसान लाइन में खड़े होकर खाद लेते रहे।

पुरुषों के साथ ही महिलाएं भी खाद लेने के लिए घंटों कतार में खड़ी नजर आईं। इफ्को के क्षेत्राधिकारी सचिन तिवारी ने कहा कि खाद की कोई कमी नहीं है। खाद पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है।



यूरिया की किल्लत को देखते हुए इफ्को ने जनपद में पर्याप्त मात्रा में यूरिया मंगाई है। अब किसानों को पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध होगी। किसान बही के साथ किसान केंद्र पर आकर खाद प्राप्त कर सकते हैं।


मंगलवार को सुबह केंद्र खुलने के बाद किसानों की भीड़ बढ़ने लगी। इसे देखते हुए इफ्को ने दो काउंटरों से किसानों में खाद का वितरण किया। एक ओर जहां पुरुष खाद के लिए कतार में खड़े थे,



 वहीं दूसरी ओर महिलाएं भी खाद लेने के लिए लाइन में नजर आई। इफ्को के क्षेत्राधिकारी सचिन तिवारी ने बताया कि दो काउंटर से 1160 बोरी यूरिया बांटी गई। यूरिया वितरण आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed