फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Women have been ahead of men in voting

मतदान में पुरुषों के मुकाबले आगे रहीं हैं महिलाएं

Fri, 25 Feb 2022 11:20 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Feb 2022 11:20 PM IST
विज्ञापन
Women have been ahead of men in voting
चंदौली। विधानसभा चुनाव में मतदान के लिए महिलाएं पुरुषों से आगे हैं। पिछले चुनाव पर नजर डालें तो वर्ष 2017 में महिलाएं पुरुषों से कही आगे रहीं हैं। इसके लिए प्रशासन के स्वीप अभियान को जिम्मेदार माना जा रहा है। विशेष कर महिलाएं खुद भी जागरूक हैं।
विज्ञापन

पिछले विधानसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए निर्वाचन आयोग ने स्वीप अभियान की शुरूआत की थी। इसके तहत विभिन्न वर्ग के लोगों को क्लीन स्वीप के लिए आइकॉन बनाया गया। विशेष कर कॉलेजों में शिविर लगाकर शत प्रतिशत मतदान के लिए जागरूक किया गया। लगातार जागरूकता अभियान का असर दिखा कि मतदान प्रतिशत बढ़ गया। जिले में वर्ष 2017 में 65.17 प्रतिशत मतदान हुआ। विधान सभा चुनाव में जिले में कुल 1373797 मतदाता पंजीकृत थे। इसमें 4601158 पुरुष तथा 405539 महिलाओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जिले में पुरुषों को मतदान प्रतिशत 61.23 तथा महिलाओं का 65.17 प्रतिशत रहा। इस चुनाव में भी लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

मतदाता पुनरीक्षण अभियान के बाद जिले के चारों विधानसभाओं में 661803 महिला मतदाता है। इनमें मुगलसराय में 181122, सकलडीहा में 153522, सैयदराजा में 150723 और चकिया में 176436 महिला मतदाता है। जबकि जिले में 91 ट्रांस जेंडर भी मतदाता है। जो चुनाव में किसी प्रत्याशी को विधानसभा में पहुंचाने के लिए वोट कर सकतें है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुगलसराय विधानसभा(380)
पुरुष मतदाता 206695
पुरुष मतदान 61.80
महिला मतदाता 169503
महिला मतदान 61.17
सकलडीहा विधानसभा(381)
पुरुष मतदाता 175399
पुरुष मतदान 60.97
महिला मतदाता 141150
महिला मतदान 67.39
सैयदराजा विधानसभा(382)
पुरुष मतदाता 174087
पुरुष मतदान 58.58
महिला मतदाता 142161
महिला मतदान 66.97
चकिया विधानसभा (383)
पुरुष मतदाता 195380
पुरुष मतदान 62.66
महिला मतदाता 169422
महिला मतदान 65.82
रिपोर्ट- रविकांत सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed