फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Woman's body found on the highway at midnight, suspicion of murder

Chandauli News: हाईवे पर आधी रात को मिला महिला का शव, हत्या की आशंका

Thu, 17 Oct 2024 03:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Oct 2024 03:06 AM IST
विज्ञापन
Woman's body found on the highway at midnight, suspicion of murder
नियामताबाद। अलीनगर थाना क्षेत्र के जंसो की मड़ई के समीप नेशनल हाईवे पर मंगलवार की रात दो बजे 34 साल की महिला का शव पाया गया। चर्चा है किसी ने हत्या कर रात में शव फेंक दिया है। पुलिस का कहना है कि यह सड़क दुर्घटना है लेकिन लोगों का कहना है कि रात में दो बजे अकेली महिला हाईवे पर क्यों आएगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है लेकिन महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई।
विज्ञापन


बिहार की सीमा सटी होने के कारण चंदौली में आए दिन हत्या कर शव फेंकने के मामले सामने आते हैं। हाईवे पर रात ऐसी घटनाएं होती हैं। मंगलवार की रात दो बजे अलीनगर थाना क्षेत्र स्थित जंसो की मडई गांव के पास हाईवे पर 35 साल की महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त करने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस आसपास की दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है। वहीं, शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है। सीओ आशुतोष ने बताया कि अज्ञात महिला का शव जंसो की मड़ई गांव के पास मिला है। किसी वाहन की टक्कर से मौत होने की आशंका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामला स्पष्ट हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed