फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Woman passenger molested in Rajdhani Express accused army soldier arrested in chanauli up

राजधानी एक्सप्रेस में महिला यात्री से छेड़छाड़, आरोपी सेना का जवान गिरफ्तार

Thu, 25 Feb 2021 02:48 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 25 Feb 2021 02:48 PM IST
विज्ञापन
Woman passenger molested in Rajdhani Express accused army soldier arrested in chanauli up
rajdhani express

डिब्रूगढ़ से नई दिल्ली जा रही अप डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस में सेना के जवान ने महिला यात्री से छेड़छाड़ की। बुधवार की रात चंदौली जिले के सकलडीहा से कुछमन स्टेशन के पास हुई घटना से ट्रेन में खलबली मच गई। कंट्रोल की सूचना पर ट्रेन के स्थानीय स्टेशन पर पहुंचने पर आरपीएफ और जीआरपी पहुंच गई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, डिब्रूगढ़ से नई दिल्ली जा रही अप डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस के कोच संख्या बी आठ के सीट संख्या 17 पर 25 वर्षीय युवती डिब्रूगढ़ से नई दिल्ली जा रही थी। असम निवासी महिला जिस सीट पर थी, उसके ऊपर वाले बर्थ संख्या 18 पर राजस्थान के दौसा जिले के खेड़ला गांव निवासी सेना का जवान सुनील सिंह यात्रा कर रहा था।
विज्ञापन


वह वर्तमान में सिक्किम में तैनात है। आरोप है कि आधी रात के वक्त ट्रेन पटना से खुलकर पीडीडीयू जंक्शन पहुंचने वाली थी। सकलडीहा और कुछमन के बीच नशे में धुत सुनील सिंह ने महिला से छेडछाड़ शुरू कर दी। महिला के शोर मचाने पर आसपास के यात्री जाग गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसकी सूचना किसी ने कंट्रोल को दी। ट्रेन रात पौने एक बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या चार पर पहुंची। ट्रेन के पहुंचते ही जीआरपी व आरपीएफ के जवान मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जीआरपी निरीक्षक आरके सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed