फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Woman killed in assault, one in critical condition

मारपीट में महिला की मौत, एक की हालत गंभीर

Fri, 26 Mar 2021 12:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Mar 2021 12:40 AM IST
विज्ञापन
Woman killed in assault, one in critical condition
कमालपुर। धीना थाना क्षेत्र के इनायतपुर गांव में बुधवार की रात दो पक्षों में हुए विवाद में मां और बेटा घायल हो गए। इलाज के दौरान बबुनी देवी (55) की मौत हो गई। वहीं जितेंद्र (25) ट्रामा सेंटर में जिंदगी और मौत से जूझ रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चंदौली भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद महिला का अंतिम संस्कार देर शाम धानापुर स्थित नरौली घाट पर किया गया। शिवरात्रि के दिन दो पक्षों किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। एक पक्ष की महिलाओं ने मिलकर आरोपी पक्ष के लड़की को पकड़कर पिटाई कर दी थी। पुलिस ने घटना वाले दिन दोनों पक्षों का सुलह करा दिया था। बुधवार की रात दोनों पक्षों में फिर विवाद हो गया। इसी बीच लाठी-डंडे चलने से बबुनी देवी बुरी तरह से जख्मी हो गई। उसके बेटे जितेंद्र को भी गहरी चोटें आई हैं। महिला को एंबुलेंस से जिला चिकित्सालय ले जाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। वहीं जितेंद्र की गंभीर हालत देखकर उसे ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया। मौके पर पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी पक्ष के लोग भाग गए। घटना की सूचना पाकर चौकी इंचार्ज कमालपुर कपिल देव यादव, थानाध्यक्ष धीना अतुल प्रजापति भी पहुंच गए। दिन में एडिशनल एसपी दयाराम सरोज ने भी पहुंच कर मौका मुआयना किया। धीना थानाध्यक्ष अतुल प्रजापति ने बताया कि कुछ दिन पहले बच्चों को लेकर विवाद हुआ था। मृतका के पति भरत ने मुकदमा दर्ज कराया है। अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं की गई रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed