फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Woman in chandauli SP office with hair said in-laws beat me and my daughter know matter

UP : सिर का बाल लेकर SP ऑफिस पहुंची महिला, बोली- ससुरालियों ने मुझे मारा, मेरी बेटी को भी पीटा; जानें मामला

Wed, 15 Jan 2025 08:24 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंदाैली।
अमर उजाला नेटवर्क, चंदाैली। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Wed, 15 Jan 2025 08:24 PM IST
सार

Chandauli News : मामला चंदाैली के सदर थाना क्षेत्र की पीड़िता का है। पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो वह अपनी बेटी के साथ एसपी ऑफिस पहुंच गई। उसकी आपबीती सुनकर एसपी ने त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
Woman in chandauli SP office with hair said in-laws beat me and my daughter know matter
चंदाैली एसपी ऑफिस के बाहर अपनी बेटी के साथ पीड़िता। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंदाैली के एसपी कार्यालय पर उस समय हलचल मच गई, जब एक महिला अपनी बेटी के साथ सिर का बाल लेकर पहुंच गई। चकिया थाना क्षेत्र अंतर्गत गरला गांव निवासी मामूल बेगम बुधवार को एसपी कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई।

विज्ञापन




पीड़िता ने आरोप लगाया कि ससुराल के लोग मां और बेटी को प्रताड़ित कर रहे हैं। जांच कर कार्रवाई की मांग की। इस पर एसपी आदित्य लांगहे ने पीड़िता को यथाशीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


सदर थाना क्षेत्र के मद्धुपुर गांव निवासिनी मामूल बेगम का निकाह वर्ष 2012 में चकिया थाना क्षेत्र के गरला गांव में हुई है। आरोप है कि सार, ननद, भसूर और जेठानी लगातार जमीन संबंधी मामले को लेकर मामूल को मारते-पीटते और प्रताड़ित करते हैं। इसी विवाद से संबंधित मामला भी कोर्ट में विचाराधीन है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि 13 जनवरी को करीब 10 बजे मैं घर पर अकेली थी। ससुरालियों ने मिलकर दर्ज मुकदमें को वापस लेने के लिए दबाव बनाने लगे। जब मैंने इंकार किया तो उन्होंने मारपीट शुरू कर दी। पीटते-पीटते मेरे सिर का बाल भी नोच दिया।


बचाने आई मेरी बेटी को भी मारा गया। कुछ देर बात वह सब चले गए तो मैंने इसकी सूचना डायल 112 को दी। पुलिस को देख आरोपी मौके से भाग निकले। मामला थाना पहुंचा, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसे गंभीरता से लेते हुए एसपी ने कार्रवाई का आश्वासन दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed