{"_id":"6a3ed71cd88c546e95082119","slug":"woman-falls-while-boarding-moving-train-passengers-save-her-life-chandauli-news-c-189-1-svns1010-150521-2026-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: चलती ट्रेन पर चढ़ते समय गिरी महिला, यात्रियों ने बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: चलती ट्रेन पर चढ़ते समय गिरी महिला, यात्रियों ने बचाई जान
विज्ञापन
पीडीडीयू नगर। पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पर बृहस्पतिवार की शाम दून एक्सप्रेस के चलने के बाद एक महिला उसमें चढ़ने लगी। संतुलन बिगड़ने से महिला प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच गिर गई। इस घटना से स्टेशन पर अफरातफरी मच गई। यात्रियों के शोर मचाने पर लोको पायलट ने ट्रेन रोक दी। इसके बाद उसे बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया।
ऋषिकेश से हावड़ा जा रही दून एक्सप्रेस बृहस्पतिवार की शाम को सवा छह बजे प्लेटफार्म संख्या 3 पर पहुंची थी। निर्धारित समय तक रुकने के बाद ट्रेन खुल गई। इसी बीच 56 वर्ष की एक महिला दौड़कर कोच में चढ़ने का प्रयास करने लगी। इस दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और वह प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच बने गैप में गिर पड़ी।
प्लेटफॉर्म पर मौजूद यात्रियों ने देखा तो शोर मचाना शुरू कर दिया। स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए लोको पायलट ने तत्काल ट्रेन रोक दी। इसके बाद यात्रियों ने महिला को बाहर निकाल लिया।
विज्ञापन
वहीं, आरपीएफ और जीआरपी कर्मियों ने महिला को अस्पताल पहुंचाया। हादसे में महिला के पैर और शरीर के अन्य हिस्सों में हल्की चोटें आईं हैं। जीआरपी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह ने बताया कि महिला को प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने छुट्टी दे दी।