फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Woman dies during treatment, family members create ruckus

Chandauli News: इलाज के दौरान महिला की मौत, परिजनों का हंगामा

Sun, 22 Jun 2025 12:53 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Jun 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
Woman dies during treatment, family members create ruckus
शहाबगंज । कस्बा स्थित एक निजी चिकित्सालय शनिवार को इलाज के दौरान बीनू (25) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से परिजनों में आक्रोश फैल गया। इससे नाराज परिजनों ने अस्पताल परिसर में हंगामा करने के साथ ही तोड़फोड़ शुरू कर दिया। लोगों ने डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत कराया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के उजारी कटवा गांव निवासी ओमप्रकाश की पत्नी बीनू की शुक्रवार को तबीयत खराब होने पर परिजन शहाबगंज में एक निजी चिकित्सालय में इलाज के लिए ले गए थे। आराम नही मिलने पर शनिवार की सुबह फिर अस्पताल में भर्ती कराए थे। डॉक्टरों ने प्रारंभिक जांच के बाद इलाज शुरू किया, लेकिन कुछ घंटों बाद ही महिला की हालत बिगड़ने लगी और मौत हो गई। मौत होने पर परिजनों ने डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। हंगामा शुरू होने पर मौके पर पुलिस बुलाई गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझाकर शांत कराया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। सीओ नामेंद्र कुमार रावत ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पीड़ित की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed