{"_id":"6a53f67be3abf325d20a12be","slug":"woman-dies-after-gallstone-surgery-family-stages-road-blockade-chandauli-news-c-189-1-svns1010-151322-2026-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: पथरी के ऑपरेशन के बाद महिला की मौत, परिजनों ने किया चक्काजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: पथरी के ऑपरेशन के बाद महिला की मौत, परिजनों ने किया चक्काजाम
विज्ञापन
चकिया। क्षेत्र के सोनहुल स्थित एक निजी अस्पताल में पथरी के ऑपरेशन के बाद मालती देवी (60) की मौत हो गई। इससे आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल के सामने शव रखकर चक्का जाम कर दिया। मौके पर पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित परिजनों को समझा शांत कराया।
नेवाजगंज गांव निवासी स्व. राम निरोर की पत्नी मालती देवी को आशा संजू ने 9 जुलाई सोनहुल के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। 10 जुलाई को उसका ऑपरेशन किया गया।
हालत गंभीर होने पर रात में डॉक्टर ने उसे वाराणसी के एक निजी अस्पताल भेज दिया, जहां 11 जुलाई की रात महिला की मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद रविवार की शाम को शव लेकर सोनहुल पहुंचे परिजन हंगामा करने लगे।
विज्ञापन
उन्होंने अस्पताल के सामने शव रखकर चक्काजाम कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पहुंची और लोगों को समझाकर शांत कराया। कोतवाल अर्जुन सिंह ने बताया कि पीड़ित की ओर से तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।