फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Woman dies after being hit by train

ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत

Fri, 26 Mar 2021 12:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Mar 2021 12:37 AM IST
विज्ञापन
Woman dies after being hit by train
पीडीडीयू नगर। अलीनगर थाना के तारापुर रेलवे फाटक के पास पीडीडीयू पटना रेल रूट पर बृहस्पतिवार की सुबह महिला ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त में जुट गई। लेकिन देर शाम तक महिला की पहचान नहीं हो पाई। क्षेत्र के तारापुर गांव के समीप पटना रूट पर रेलवे फाटक से मात्र 50 मीटर दूर 55 वर्षीय अज्ञात महिला ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दे दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार महिला कैली की तरफ से आकर लगभग आधे घंटे गेट के पास बैठी हुई थी। अचानक ट्रेन आता देख उसके आगे कूदकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने में जुटी हुई है। पुलिस के अनुसार आसपास के गांवों के लोगों से महिला की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed