{"_id":"576d8f164f1c1b0f32b49394","slug":"woman-died-to-electriccity","type":"story","status":"publish","title_hn":"करेंट की चपेट में आने से महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करेंट की चपेट में आने से महिला की मौत
ब्यूरो/ अमरउजाला, चंदौली
Updated Sat, 25 Jun 2016 01:20 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के चिरईगांव में गुरुवार शाम करीब सात बजे पंखे में उतरे करंट की चपेट में आने से महिला और बालिका झुलस गई। परिवारवाले दोनों को पीएचसी सैयदराजा ले गए, जहां चिकित्सक नहीं थे। इसके बाद सैयदराजा स्थित निजी अस्पताल में ले जा रहे थे लेकिन रास्ते में ही महिला की मौत हो गई।
चिरईगांव निवासी टेंट व्यवसायी फरीद की पत्नी जुबैदा (26) गुरुवार की शाम रोजा इफ्तार के लिए टेंट में लगे पंखे को चालू करने गई। इसी दौरान जुबैदा की साड़ी पंखे में फंस गई। इससे बचने के लिए जुबैदा ने जब झटका दिया तो तार टूटकर पंखे सहित जुबैदा के ऊपर गिर गया। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गई। वहीं उसे बचाने गई फरीद के बड़े भाई सरीफ की पुत्री नसीमा (8) भी करेंट के चपेट में आकर झुलस गई। नसीमा के चीखने पर परिवारवाले मौके पर पहुंच गए ।
विज्ञापन