{"_id":"60fbcd7b5e6fbc64bb26b410","slug":"woman-died-by-snake-bites-in-chandauli","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चंदौली: उपले निकाल रही महिला को सांप ने डसा, अस्पताल ले जाते मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंदौली: उपले निकाल रही महिला को सांप ने डसा, अस्पताल ले जाते मौत
Sat, 24 Jul 2021 03:14 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sat, 24 Jul 2021 03:14 PM IST
सार
चंदौली जिले के बबुरी थाना क्षेत्र के बौरी गांव निवासी सुरेंद्र सिंह की पत्नी पुष्पा देवी(52) घर के दरवाजे पर रखे उपले के ढेर से उपले निकाल रही थीं। इसी बीच सांप ने उन्हें डस लिया।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने मारा सांप।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में शनिवार को एक महिला को सांप ने काटं ने लिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं ग्रामीणों ने सांप को देखते ही मार दिया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
चंदौली जिले के बबुरी थाना क्षेत्र के बौरी गांव निवासी सुरेंद्र सिंह की पत्नी पुष्पा देवी(52) घर के दरवाजे पर रखे उपले के ढेर से उपले निकाल रही थीं। इसी बीच सांप ने उन्हें डस लिया। उन्होंने परिजनों की इसकी जानकारी दी। वह मौके पर ही बेहोश हो गईं।
विज्ञापन
परिजन उन्हें इलाज के लिए सकलडीहा ले जा रहे थे कि रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। इधर ग्रामीणों ने सांप को खोज कर मार डाला। पुष्पा देवी के मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। ग्राम प्रधान सतीश सिंह ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों ने मृतका के परिजनों को शासनादेश के तहत मदद दिलाए जाने की मांग जिला प्रशासन से की।