फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Woman cheated 27 lakhs in the name of marriage

महिला ने शादी के नाम पर ठगे 27 लाख

Fri, 26 Aug 2022 12:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Aug 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
Woman cheated 27 lakhs in the name of marriage
पीडीडीयू नगर । मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के रविनगर में किराये के मकान में रह रही एक महिला को गुजरात के सूरत जिले के अमरोली थाने की पुलिस ने बृहस्पतिवार की दोपहर गिरफ्तार कर लिया। महिलापर एक युवक को शादी का झांसा देकर 27 लाख ठगी करने का आरोप है।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के सतना की रहने वाली दिव्या पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर स्थित रविनगर स्थित एक मकान में किराये पर रह रही थी। आरोप है कि महिला ने मेट्रोमोनियल साइट के माध्यम से गुजरात के सूरत अंतर्गत अमरोली थाना क्षेत्र के रहने वाले एक युवक को शादी का प्रस्ताव भेजा। इसके बाद दोनों के बीच बातें होने लगी। आरोप है कि महिला ने युवक से रुपये की मांग करनी शुरू कर दी। महिला ने युवक से मकान व गहने खरीदने के नाम पर धीरे-धीरे करके लगभग 27 लाख रुपये ऐंठ लिए। इसके बाद उसने मेट्रोमोनियल साइट से अपनी प्रोफाइल डिलीट कर दी। युवक ने इसकी शिकायत अमरोली थाने में की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। इस दौरान गुजरात पुलिस को महिला का लोकेशन मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के रविनगर में मिला। बृहस्पतिवार को गुजरात से एक महिला दरोगा व दो कांस्टेबल मुगलसराय कोतवाली पहुंचे। आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी करने के बाद दबिश देकर महिला को पकड़ लिया। मुगलसराय थाना प्रभारी बृजेशचंद्र तिवारी ने बताया कि ठगी के मामले में कोतवाली पुलिस के सहयोग से गुजरात पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed