{"_id":"67164af3424895922307ed7d","slug":"woman-accuses-husband-of-triple-talaq-police-register-case-start-investigation-2024-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli: महिला ने पति पर लगाया तीन तलाक का आरोप, पुलिस ने मामला दर्ज किया, जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli: महिला ने पति पर लगाया तीन तलाक का आरोप, पुलिस ने मामला दर्ज किया, जांच में जुटी
Mon, 21 Oct 2024 06:07 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
अमर उजाला नेटवर्क, चंदौली
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Mon, 21 Oct 2024 06:07 PM IST
सार
चंदौली स्थित सदर कोतवाली क्षेत्र के वाजितपुर गांव में सोमवार को तीन तलाक देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि पति द्वारा फोन पर तीन तलाक देने के बाद घर पहुँची महिला को अपनाने से इंकार करते हुए मारपीट कर भगा दिया। घटना से के बाद महिला अपने परिजनों के साथ एसपी कार्यालय पहुंची और प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। वहीं एसपी ने सीओ सदर राजेश राय को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
तीन तलाक।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
वाजितपुर निवासी मैनुद्दीन की बेटी कादरिन बेगम का निकाह मुस्लिम रीति रिवाज के साथ सैयदराजा थाना क्षेत्र के औरैया गांव निवासी नसीम अली के साथ 2016 में हुआ था। जिसके बाद वो विदा होकर ससुराल भी गई। आरोप है कि निकाह के बाद से ही ससुराल वाले दहेज को लेकर संतुष्ट नहीं थे और उसे प्रताड़ित करते थे। इस बीच दो अक्टूबर को उसका पति मारपीट कर उसे गांव के बाहर छोड़कर चला गया।
विज्ञापन
जिसके बाद पीड़िता ने एसपी से मिलकर पूरी घटना की जानकारी दी। जिसे एसपी ने महिला थाना अलीनगर को भेज दिया गया। महिला थाना पुलिस द्वारा उसके शौहर को समझाया बुझाया गया, लेकिन उसके व्यवहार में कोई परिवर्तन नहीं हुआ। 19 अक्टूबर को उसने चकरघट्टा थाना क्षेत्र निवासी रेहाना से निकाह कर लिया। दूसरी निकाह की जानकारी के बाद जब पीड़िता ने आने मोबाइल फोन पति नसीम से बात की तो इस बातचीत के दौरान पहले तो गाली गलौज किया।
विज्ञापन
बाद में उसे फोन पर ही तीन तलाक बोल दिया। घटना से हतप्रभ महिला ने एक बार पूरे मामले से अवगत कराते हुए न्याय की गुहार लगाई है। इस बाबत सीओ सदर राजेश राय ने कहा कि पीड़िता की प्रार्थना पत्र दिया गया। मामले की जांच कर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन