फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Will try to solve the problem of drainage of the village

गांव के जल निकासी की समस्या को दूर कराने का करेंगे प्रयास

Sun, 13 Jun 2021 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jun 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Will try to solve the problem of drainage of the village
चकिया। भारत सरकार के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के पैतृक गांव भभौरा ग्राम पंचायत के नागरिकों ने दूसरी बार गांव की कमान युवा तथा शिक्षित इंजीनियर अवधेश यादव के हाथों में दी है। बीटेक करने के बाद समाज सेवा के क्षेत्र में उतरे 35 वर्षीय युवा प्रधान के कार्यों का लोहा पूरा क्षेत्र मानता है। ग्रामीणों के अनुसार इंजीनियर अवधेश यादव गांव के विकास तथा जनसेवा को लेकर प्रतिबद्ध हैं। ग्राम प्रधान अवधेश यादव ने कहा कि गांव की जल निकासी की समस्या को दूर कराने का मैं पूरा प्रयास करूंगा। गांव का चहुंमुखी विकास ही मेरा लक्ष्य है।
विज्ञापन

चकिया ब्लॉक के ग्राम पंचायत भभौरा की कुल आबादी 2260 है। वही गांव के मतदाताओं की संख्या 1631 है। वर्ष 2015 से 2021 तक भभौरा ग्राम पंचायत के प्रधान रहे अवधेश यादव दूसरी बार प्रधान निर्वाचित हुए है। विकास के प्रति प्रतिबद्धता तथा जनहित के कार्यों के चलते गांव के लोगों ने दूसरी बार उन पर विश्वास जताया है। इंजीनियर अवधेश यादव ने कहा कि गांव का संपूर्ण विकास करना उनकी प्राथमिकता है। गांव के गरीबों की बड़ी संख्या को रोजगार, आवास, पेंशन और शौचालय उपलब्ध कराने के साथ ही गांव की जल निकासी की समस्या को दूर करने का काम करेंगे। कहा कि कच्चे किराए के मकान में चल रहे पोस्ट ऑफिस को पक्का बनवाने, सिंचाई के लिए नलकूप लगाने, एक अतिरिक्त आंगनबाड़ी केंद्र बनाने और गांव में जच्चा बच्चा केंद्र बनाना मेरी प्राथमिकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed