फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Will submit memorandum for compensation of crops destroyed in Motha cyclone

Chandauli News: मोथा चक्रवात में बर्बाद हुई फसल की क्षतिपूर्ति के लिए देंगे ज्ञापन

Mon, 03 Nov 2025 01:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Nov 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Will submit memorandum for compensation of crops destroyed in Motha cyclone
नियामताबाद। भारतीय किसान संघ उत्तर प्रदेश के अह्ववान पर सभी जिलों के विकास खंड कार्यालय पर खंड विकास अधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा। इसके माध्यम से मोथा चक्रवात से किसानों की बर्बाद हुई फसलों के सत्यापन के बाद क्षतिपूर्ति और किसानों के किसान क्रेडिट कार्ड का एक फसली ऋण माफ करने की मांग की जाएगी। भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष मनोज सिंह ने बताया कि यह प्राकृतिक आपदा है। बाढ़ और मोथा चक्रवात से किसानों की धान की खड़ी फसल गिरने से किसानों का काफी नुकसान हुआ है। कहा कि नियामताबाद विकास खंड के पचोखर न्याय पंचायत में पीडब्ल्यूडी द्वारा सड़क चौड़ीकरण कार्य में गड़ई नदी के आधा हिस्सा को पाटने से पूर्व में ही बाढ़ का पानी निकासी अवरूद्ध होने से धान की फसल बर्बाद हो गई। संगठन मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपेगा। किसानों की एक फसली ऋण माफ किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed